कमलनाथ की चक्की- दिल्ली से भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने डॉक्यूमेंट्री जारी की - MP NEWS

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस पार्टी की ओर से सीएम कैंडिडेट श्री कमलनाथ पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के नेता श्री कपिल मिश्रा द्वारा जारी की गई। कमलनाथ की चक्की के नाम से जारी की गई इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म में कमलनाथ पर देश की गोपनीय जानकारी लिखकर, भारत में अंतर बढ़ाने और भ्रष्टाचार से जुड़े कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। 

कमलनाथ की चक्की- डॉक्यूमेंट्री में प्रमुख आरोप

भारत के परमाणु कार्यक्रम की गोपनीय जानकारी अमेरिका को दी। देश के सीक्रेट विदेशियों को दिए। इसके कारण 20 साल तक भारत, परमाणु परीक्षण नहीं कर पाया और अमेरिका के दबाव में रहा। 
पंजाब में अशांति और उपद्रव का दूसरा नाम भिंडरावाला को फंडिंग की। हथियारों के लिए पैसे उपलब्ध कराए। जिसके कारण पंजाब में हिंसा भड़की। कई लोगों की मृत्यु हुई। पंजाब का विकास, विनाश में बदल गया। 
अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में कमलनाथ के रिश्तेदार नामजद है। 

कमलनाथ ने भाजपा के भ्रष्टाचार की बुकलेट जारी की थी 

उल्लेखनीय है कि, जब यूट्यूब पर यह डॉक्यूमेंट्री रिलीज की जा रही थी ठीक उसी समय मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कमलनाथ द्वारा मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार के भ्रष्टाचार की बुकलेट जारी की गई थी। इस बुकलेट में कुल 255 घोटालों के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जिम्मेदार बताया गया है। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });