MP NEWS- विधानसभा चुनाव सर्वे रिपोर्ट पढ़िए कौन सी जाति के लोग किस पार्टी को वोट करेंगे

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए सर्वे रिपोर्ट आना शुरू हो गई है। INDIA TV CNX का दावा है कि उन्होंने भी मध्यप्रदेश में एक सर्वे कराया था। इसके आधार पर उन्हें पता चला है कि किस जाति के लोग किस पार्टी को वोट देंगे। हमारे पास कोई जानकारी नहीं है कि यह सर्वे मध्य प्रदेश में कहां हुआ और कितने लोगों से किस प्रकार के प्रश्न पूछे गए, लेकिन INDIA TV एक प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनल है इसलिए हम उसके द्वारा घोषित किए गए परिणामों से अपने पाठकों को अपडेट कर रहे हैं। 

शिवराज सिंह को माई का लाल ने माफ किया

सन 2018 के विधानसभा चुनाव में "माई का लाल" अर्थात अनारक्षित जातियों के लोग काफी गुस्से में थे, क्योंकि प्रमोशन में आरक्षण मामले में हाई कोर्ट का फैसला आज आने के बावजूद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ना केवल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा द्वारा स्थापित की गई प्रमोशन में आरक्षण व्यवस्था का समर्थन किया बल्कि उनके मंच पर जाकर ऐलान किया कि कोई माई का लाल आरक्षण खत्म नहीं कर सकता। हाईकोर्ट के फैसले पर मुख्यमंत्री की इस प्रकार की प्रतिक्रिया ने मध्यप्रदेश में अनारक्षित जाति के लोगों को मुख्यमंत्री के विरुद्ध खड़ा कर दिया था। इस गुस्से के कारण बहुत सारे लोगों ने मतदान नहीं किया। कुछ लोगों ने कांग्रेस और कुछ लोगों ने नोटा को वोट किया। नतीजा शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में लड़ा गया 2018 का विधानसभा चुनाव भाजपा हार गई और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी। INDIA TV CNX की रिपोर्ट बताती है कि मध्यप्रदेश में माई का लाल ने शिवराज सिंह चौहान को माफ कर दिया है। 

INDIA TV CNX सर्वे रिपोर्ट- वह जातियां जो भाजपा को वोट देंगे

ब्राह्मण- 82% भाजपा, 10% कांग्रेस, 8% अन्य। 
क्षत्रिय- 72% भाजपा, 19% कांग्रेस, 9% अन्य। 
वैश्य एवं अन्य अनारक्षित जातियां- 78 भाजपा, 15% कॉन्ग्रेस, 7% अन्य। 
ओबीसी- 61% भाजपा, 29% कांग्रेस, 10% अन्य। 

INDIA TV CNX सर्वे रिपोर्ट- वह जातियां जो कांग्रेस को जिताएंगी

अनुसूचित जाति- 50% कांग्रेस, 21% भाजपा, 29% बसपा एवं अन्य। 
अनुसूचित जनजाति- 59% कॉन्ग्रेस, 30% भाजपा, 11% अन्य। 
मुस्लिम- 80% कांग्रेस, 7% भाजपा, 13 अन्य। 

मध्य प्रदेश में भाजपा की जीत सुनिश्चित- INDIA TV CNX सर्वे रिपोर्ट

इंडिया टीवी की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित है, क्योंकि यहां सबसे बड़ा वोट बैंक ओबीसी अन्य पिछड़ा वर्ग है। मध्यप्रदेश में कुल आबादी का 50% से अधिक ओबीसी है। इंडिया टीवी के सर्वे के अनुसार 61% ओबीसी भाजपा को वोट करेंगे। यदि सिर्फ इस आंकड़े को सच मान लिया जाए तो फिर चुनाव का फैसला यहीं पर हो जाता है। बाकी सभी जातियों की गिनती करने की आवश्यकता ही नहीं है। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!