MP NEWS- इंदौर में रिटायर्ड बैंक अधिकारी के यहां सीबीआई का छापा, दिल्ली से आई टीम

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के सबसे बड़े शहर इंदौर में रिटायर्ड बैंक अधिकारी श्री ओमप्रकाश व्यास के घर पर सीबीआई दिल्ली की टीम ने छापामार कार्रवाई की है। लोकल पुलिस के साथ सीबीआई की टीम श्री व्यास के 4-227 वसंत विहार स्थित बंगले पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी।

बैंक ऑफ इंडिया में किसी बड़े घोटाले से संबंध

बताया गया है कि श्री ओम प्रकाश व्यास घर पर नहीं है। उनकी पत्नी घर पर है। सीबीआई अफसरों ने उनको बाहर निकलने और किसी से बात करने से मना कर दिया गया। व्यास बैंक आफ इंडिया में सेवारत थे। एक बेटी मुंबई और एक विदेश में रहती है। रिटायर्ड बैंक अधिकारी पर करोड़ों के घोटाले का आरोप है। उनके नाम पर कई कृषि भूमि, मकान होने की जानकारी सामने आ रही है। 

सीबीआई अधिकारी शुक्रवार अलसुबह शहर की पॉश कॉलोनी बसंत विहार पहुंचे। यहां पहुंचते ही अधिकारियों ने अपना परिचय देकर मोबाइल जब्त कर लिए। सभी के बाहर जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया। घर के अंदर भी किसी को प्रवेश करने से रोक दिया गया है।

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!