MP NEWS- चाचौड़ा से ममता मीना का ऐलान, टिकट नहीं तो भाजपा नहीं

Bhopal Samachar
मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी होते ही भारी बगावत देखने को मिल रही है। चाचौड़ा विधानसभा से पार्टी ने इस बार प्रियंका मीना को टिकट दिया है परंतु पूर्व विधायक ममता मीना ने पार्टी के इस फैसले के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है। उनके सुपुत्र ने लिखा है कि, चाचौड़ा में ममता मीना जी को टिकट नहीं, तो चाचौड़ा में बीजेपी नही। माना जा रहा है कि यह पूर्व विधायक ममता मीना की अनुमति के बाद लिखा गया है। 

ममता मीना ने सुबह कहा- कार्यकर्ता जो कहेंगे, वही करूंगी

भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने के बाद पूर्व विधायक ममता मीना ने पत्रकारों को बयान देते हुए कहा कि, कार्यकर्ताओं की रायशुमारी नहीं हुई। मंडल अध्यक्षों से भी नहीं पूछा गया। जिनको (प्रियंका मीणा) टिकट दिया गया है, वे जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हारीं, देवर भी हारे। ऊपर से टिकट हो गया। यह फाॅर्मूला नहीं चलेगा। कार्यकर्ता जो कहेंगे, वही करूंगी।

रात को ऐलान हुआ- टिकट नहीं तो भाजपा नहीं

18 अगस्त की रात 10:44 बजे पूर्व विधायक ममता मीना के सुपुत्र श्री आकाश मीना ने फेसबुक पर लिखा कि, चाचौड़ा में ममता मीना जी को टिकट नहीं, तो चाचौड़ा में बीजेपी नही। तब से अब तक 19 घंटे हो गए। पोस्ट को हटाया नहीं गया है यानी आकाश के बयान में ममता मीना की स्वीकृति शामिल है। 

ताजा परिस्थितियां लक्ष्मण सिंह के लिए फायदेमंद है। एक बार फिर चाचौड़ा सीट कांग्रेस के लिए बिना किसी परेशानी के पक्की होती दिखाई दे रही है। अब देखना यह है कि, भाजपा ममता मीना को प्रियंका के पक्ष में प्रचार करने के लिए तैयार कर पाती है या ममता मीना का यह स्टैंड पार्टी को फैसला बदलने पर मजबूर कर देगा। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!