इंदौर के बड़े कारोबारी की पत्नी लापता, सिंगापुर घूमने गए थे, क्रूज पर सवार थे - MP NEWS

Bhopal Samachar
इंदौर में राजशाही होटल बनाने वाले प्रतिष्ठित और सफल कारोबारी जाकेश साहनी की पत्नी रीता साहनी लापता हो गई। दोनों छुट्टियां बिताने के लिए मलेशिया एवं सिंगापुर घूमने के लिए गए थे। दोनों क्रूज पर सवार थे। स्पेक्ट्रम ऑफ द सीज पेनांग से सिंगापुर लौट रहे थे। 

साहनी दंपति 4 दिन के क्रूज टूर पर निकला था

साहनी दंपति 4 दिन के क्रूज टूर पर रवाना हुए थे। सोमवार को उनके टूर का आखरी दिन था। रात में दोनों साथ सोए थे परंतु सुबह जाकेश साहनी की नींद खुली तो उनकी पत्नी रीता उनके पास नहीं थी। उन्होंने क्रूज पर उसे तलाश किया। जब कहीं नहीं मिली तो स्टाफ को बताया। लंबी छानबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने जाकेश साहनी के साथ इस मामले में लंबी पूछताछ की। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही थी कि कहीं रीता के गायब होने के पीछे जाकेश कि कोई साजिश तो नहीं है। 

इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने इस मामले में भारत के विदेश मंत्री श्री एस जयशंकर से चर्चा की है। समाचार लिखे जाने तक ना तो कोई डेड बॉडी मिली थी और ना ही किसी सीसीटीवी कैमरे में रीता के क्रूज से कूदने अथवा गिरने का कोई वीडियो मिला है। तकनीकी स्टाफ केवल इतना बता रहा है कि, कल सुबह के समय क्रूज बोट के ऊपर से कुछ तो गिरा था। इस हादसे से कुछ समय पहले ही साहनी दंपति इंदौर छोड़कर मुंबई शिफ्ट हो गए थे। जबकि उनके भाई अभी भी इंदौर में रहते हैं।

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!