MPHS TST 2023 - बायोलॉजी के पेपर में रद्द करने के लिए जानबूझकर जोड़े गए प्रश्न

Bhopal Samachar
कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा दिनांक 4 अगस्त 2023 को सेकंड शिफ्ट में आयोजित उच्चतर माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा की जीवविज्ञान (BIOLOGY) विषय में 57 आपत्तियां दर्ज की गई है। मजेदार बात यह है कि कुछ प्रश्न ऐसे भी पूछे गए जिनका जीव विज्ञान विषय से कोई लेना-देना ही नहीं था।

बायोलॉजी के पेपर में आउट ऑफ सब्जेक्ट पूछे गए प्रश्न

1. पेटेंट आमतौर पर कितने वर्षों के लिए प्रदान किया जाता है? (कॉमर्स का क्वेश्चन है)
2. किस विटामिन की कमी से इंसुलिन संश्लेषण क्षीण हो जाता है? (इसका आंसर MBBS भी नहीं दे सकता)
3. यदि एक पक्षी के अंडे आमतौर पर सांप द्वारा खा लिए जाते हैं तो वह किस प्रकार का घोंसला बनाएगा? (पक्षी तो अपनी आदत के अनुसार ही घोंसला बनाएगा, इंसान थोड़े ही है जो पैटर्न बदल दे)
4. फलों में राख और चीनी की मात्रा किसके बढ़ने पर बढ़ती है? (पूछना क्या चाहते हो...) 

उपरोक्त चारों प्रश्नों से स्पष्ट होता है कि पेपर में कुछ प्रश्न जानबूझकर ऐसे जोड़े गए हैं जिन पर विवाद हो और फिर बाद में उन्हें हटा दिया जाए। अनुसंधान का विषय है कि व्यवसायिक परीक्षा मंडल, प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड और अब मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल लगभग हर पेपर में इस तरह की गड़बड़ क्यों करता है। कोई तो ऐसी बात है दया, जो अपनी समझ में नहीं आ रही है। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!