MPPSC SET EXAM 2022 - आवंटित विषय एवं शहर की सूची, डायरेक्ट लिंक

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग, इंदौर ने राज्य पात्रता परीक्षा (SET- STATE ELIGIBILITY TEST- 2022)  की परीक्षा के आवंटित विषय एवं शहर की सूची के संबंध में विज्ञप्ति जारी कर दी है। राज्य पात्रता परीक्षा 2022 के प्रवेश पत्र दिनांक 18 अगस्त 2023 से एमपीपीएससी की ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

गौरतलब है कि राज्य पात्रता परीक्षा 2022 का विज्ञापन क्रमांक 01/ सेट परीक्षा 2023 दिनांक 8 जनवरी 2023 को जारी किया गया था। जिसकी परीक्षा का आयोजन आगामी दिनांक 27 अगस्त 2023 को दोपहर 12:00 से 3:05 तक किया जा रहा है। इस परीक्षा से संबंधित आवंटित विषय एवं शहरों की सूची के संबंध में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

SET 2022 परीक्षा योजना

राज्य पात्रता परीक्षा में 3 प्रश्न पत्र होंगे परंतु यह परीक्षा बिना किसी अंतराल के दोपहर 12:00 बजे से 3:05 बजे तक आयोजित की जाएगी।
Part 1 -सामान्य प्रश्न पत्र प्रथम- शिक्षण और शोध अभिवृत्ति का दोपहर 12:00 से 1:00 तक आयोजित किया जाएगा ,जिसमें प्रश्नों की संख्या 50 रहेगी।
Part 2 - द्वितीय प्रश्न पत्र अच्छी विषय इसका समय दोपहर 1:05 से 3:05 तक होगा एवं प्रश्नों की संख्या 100 होगी।
विशेष नोट- दोनों प्रश्न पत्रों की संयुक्त ओएमआर शीट रहेगी और यह परीक्षा बिना किसी अंतराल या ब्रेक के आयोजित की जाएगी। 

MPPSC SET EXAM 2022 - List of Allotted Subjects & City, Direct Link 

कृपया नीचे प्रदर्शित डायरेक्ट लिंक / यूआरएल को कॉपी करके अपने ब्राउज़र में ओपन करें। आपके सामने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध राज्य पात्रता परीक्षा 2022 की परीक्षा के आवंटित विषय एवं शहर की सूची के संबंध में जारी PDF FILE डॉक्यूमेंट ओपन हो जाएगा। ऑनलाइन अवलोकन कर सकते हैं एवं DOWNLOAD भी कर सकते हैं। 

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/SET_Vigyapti_dt__14_08_2023.pdf 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!