MPPSC SSE MAINS EXAM 2022 का टाइम टेबल, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें

Bhopal Samachar
Madhya Pradesh Public Service Commission Indore  द्वारा मध्य प्रदेश राज्यसेवा मुख्य परीक्षा 2022 का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। कैंडीडेट्स ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं अथवा इस समाचार में उपलब्ध डायरेक्ट लिंक से टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश पीएससी ने विज्ञप्ति क्रमांक 01/मुख्य परीक्षा /2022 दिनांक 24 अगस्त 2023 के द्वारा एमपीपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022 के संबंध में विज्ञप्ति जारी कर दी है। गौरतलब है कि राज्य सेवा (प्रारंभिक परीक्षा) 2022 में उतीर्ण अभ्यर्थी ही राज्य सेवा (मुख्य परीक्षा) 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2022 हेतु जारी विज्ञापन क्रमांक 11/2022 दिनांक 30 दिसंबर 2022 के संदर्भ में आयोजित की गई, प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम दिनांक 12 जुलाई 2023 को घोषित किया गया है। उक्त परीक्षा में सफल आवेदकों हेतु राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 का आयोजन किया जा रहा है। 

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022 का आयोजन मध्य प्रदेश के कुल 10 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा इनमें इंदौर, भोपाल ,ग्वालियर, जबलपुर ,छिंदवाड़ा ,रतलाम, सतना, सागर ,शहडोल तथा बडवानी शामिल हैं। 

Important Dates For MPPSC SSE MAINS 2022

एमपी लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022 के लिए महत्वपूर्ण तारीखें इस प्रकार हैं:-
  • ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि -5 सितंबर 2023 
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 25 सितंबर 2023 
  • प्रवेश पत्र की उपलब्धता दिनांक -20 अक्टूबर 2023 से 
  • परीक्षा दिनांक -30 अक्टूबर 2023 से 4 नवंबर 2023 तक 

MPPSC SSE 2022 MAINS EXAM TIME TABLE DIRECT LINK DOWNLOAD 

कृपया यहां प्रदर्शित यूआरएल को कॉपी करके अपने ब्राउज़र में ओपन करें। आपकी स्क्रीन पर मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ऑफिशल वेबसाइट पर अपलोड किया गया टाइम टेबल (SSE Main 2022 Time Table Dated_24-08-2023) प्रदर्शित होगा। टोटल 2 PAGE की PDF FILE का ऑनलाइन अवलोकन कर सकते हैं एवं DOWNLOAD कर सकते हैं। 
https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/SSE_Main_2022_Time_Table_Dated_24_08_2023.pdf

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!