Quiz questions- रिश्ता तय करने से पहले यह क्यों पूछते हैं कि आपको खाने में क्या पसंद है, वैज्ञानिक कारण पढ़िए

Bhopal Samachar

Amazing facts in Hindi about indian culture

भारतीय रीति रिवाज और परंपराओं में कई ऐसी महत्वपूर्ण चीजों को शामिल किया गया है जिनके बहुत महत्वपूर्ण वैज्ञानिक आधार है। आपने अक्सर देखा होगा जब विवाह संबंध के लिए चर्चा प्रारंभ होती है तो दोनों पक्ष के बुद्धिमान लोग यह जानने का प्रयास जरूर करते हैं कि, लड़का एवं लड़की को खाने में क्या पसंद है। यह प्रश्न केवल एक-दूसरे की रुचि जानने के लिए नहीं किया जाता बल्कि इसके पीछे एक बड़ा वैज्ञानिक कारण भी है। इस प्रश्न के उत्तर से पता चलता है कि व्यक्तिगत जीवन में उसका व्यवहार कैसा होगा। 

मिठाई पसंद करने वाले लोगों की पर्सनालिटी कैसी होती है 

जिन लोगों को मीठा खाना पसंद है वह मिलनसार होते हैं। दूसरे व्यक्ति के प्रति सहानुभूति रखते हैं। सामाजिक मेल मिलाप पसंद करते हैं। पर्यटन पसंद करते हैं। जीवन साथी एवं अन्य सभी रिश्तो के प्रति वफादार होते हैं। धार्मिक गतिविधियों में रुचि रखते हैं और निस्वार्थ सेवा की भावना रखते हैं। यानी मीठा खाने वाले लोगों की पर्सनालिटी एक अच्छे सामाजिक व्यक्ति की होती है। 

कड़वा खाना पसंद करने वाले लोगों की पर्सनालिटी कैसी होती है 

ब्लैक कॉफी, ब्लैक टी, करेला, कच्ची ब्रोकली इत्यादि कड़वे पदार्थों को खाना पीना पसंद करने वाले लोग असामाजिक होते हैं। मादक पदार्थों की लत का शिकार होने की संभावना ज्यादा होती है। दूसरों को प्रताड़ित करने में आनंद आता है। हालांकि बहुत स्पष्ट रूप से अपनी राय व्यक्त करते हैं लेकिन समाज में शत्रुता को बढ़ाने और लोगों को भावनात्मक धोखा देने वाले हो सकते हैं। 

नमकीन खाना वाले लोगों की पर्सनालिटी कैसी होती है 

जिन लोगों को खाने में नमकीन पसंद होता है वह छोटी सी परेशानी में भी विचलित हो जाते हैं। जल्दी से निराश हो जाते हैं। भविष्य के प्रति बेफिक्र होते हैं, लेकिन जीवनसाथी से आसानी से नाराज नहीं होते। 

मसालेदार भोजन पसंद करने वाले लोगों की पर्सनालिटी कैसी होती है 

मसालेदार भोजन पसंद करने वाले लोग जोखिम लेना भी पसंद करते हैं। इन्हें जीवन में रोमांच अच्छा लगता है। नए अनुभव प्राप्त करने के लिए उत्सुक रहते हैं। कभी-कभी आपराधिक जोखिम पूर्ण कार्यों के प्रति आकर्षित हो जाते हैं। 

खट्टा खाना पसंद करने वाले लोगों की पर्सनालिटी कैसी होती है 

स्वभाव से कठोर होते हैं। स्पष्ट आलोचना करते हैं। आसानी से प्रसन्न नहीं होते। अत्याधिक सोच विचार करते रहते हैं। किसी भी विषय पर जल्दी से चिंतित हो जाते हैं। कभी-कभी असामाजिक व्यवहार करते हैं और जोखिम लेना पसंद करते हैं। 

कुल मिलाकर, खाने में क्या पसंद है, इस प्रश्न के उत्तर से परिवार के वरिष्ठ लोग एक अनुमान लगाने का प्रयास करते हैं कि, लड़का अथवा लड़की की पर्सनालिटी कैसी होगी। वह व्यक्तिगत जीवन में कैसा व्यवहार करेगा। कई बार ज्योतिष के विशेषज्ञ लोग इस प्रश्न के माध्यम से यह जानने का प्रयास भी करते हैं कि उनके समक्ष मिलान के लिए जो जन्मपत्रिका प्रस्तुत की गई है, वह सही है या नहीं।

डिस्क्लेमर:- उपरोक्त जानकारी देश विदेश में हुए विभिन्न प्रकार के अध्ययन और मान्यताओं पर आधारित है। सभी बिंदु सभी व्यक्तियों के लिए सटीक नहीं हो सकते। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!