Quiz - जापान में वीनस के फूलों की डलिया WEDDING GIFT क्यों दी जाती है, यहां पढ़िए - GK IN HINDI

Bhopal Samachar
वीनस की फूलों की डलिया (Venus's Flower Basket) जापान में वेडिंग गिफ्ट के रूप में मुख्य रूप से दिया जाने वाला उपहार है परंतु क्या आप जानते हैं कि इसे शादी के मौके पर ही क्यों दिया जाता है और वास्तव में यह क्या होता है। तो चलिए आज 2 मिनट से भी कम समय में यही पता लगाने की कोशिश करते हैं। 

Amazing facts in Hindi about Venus Flower Basket

Venus's Flower Basket को जन्तु विज्ञान (Zoology) की भाषा में Euplectella aspergillum (यूपेक्टेला  एस्पर्जिलम) कहा जाता है। इसे सामान्यतः स्पंज कहा जाता है। यह जंतु जगत (Animal Kingdom) के संघ पोरिफेरा (Phylum- Porifera) का member है। संघ पोरिफेरा के जंतुओं का विशेष लक्षण है कि उनके शरीर पर असंख्य छिद्र पाए जाते हैं, किसी फोम या स्पंज की तरह, इसी कारण इन्हें Commenly Sponge स्पंज कह दिया जाता है।

Venus's  Flower Basket में ऐसा क्या है जो Wedding  Gift में दिया जाता है 

वीनस की फ्लावर बास्केट के अंदर एक श्रिंप (Shrimp) होता है जो कि इसके साथ कमेंसेलिज्म (सहभोजिता) शो करता है। Commensalism एक प्रकार का एसोसिएशन है जिसमें दो जातियां एक साथ रहती हैं, जिसमें से एक जाति को फायदा होता है जबकि दूसरी जाति को कोई फायदा नहीं होता लेकिन नुकसान भी नहीं होता।

प्यार के कैदी  - PRISONERS OF LOVE 

Shrimp एक Crustasean (पानी में रहने वाला Arthopod) होता है। Shrimp, Euplectella के साथ Commenselism में जीवन भर साथ रहता है। Euplectalla & Shrimp को "Prisoners of Love" भी कहा जाता है और यह बिल्कुल फूलों की डलिया की तरह दिखता है। वीनस ग्रह की तरह सुंदर है, इस कारण इसे "Venus's Flower Basket" कह दिया जाता है। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!