REELS वाला प्यार पाने पति को छोड़ भोपाल से आगरा पहुंच गई, बॉयफ्रेंड ने फायदा उठाया और भाग गया

Bhopal Samachar
सोशल मीडिया पर REELS को पसंद करते करते, REELS बनाने वाले को पसंद करने लग गई। 23 साल की एक विवाहित महिला उसके प्यार में इस कदर पागल हुई कि अपने पति को छोड़कर भोपाल से आगरा पहुंच गई। बॉयफ्रेंड ने उसे होटल में रुकवाया। फायदा उठाया और फरार हो गया। REELS वाले प्यार का भूत उतरा तो पति याद आया। 

आगरा की आशा ज्योति केंद्र की ओर से पत्रकारों को बताया गया कि, 23 वर्षीय विवाहित महिला और उसके साथ एक बच्चे को 112 नंबर पुलिस हेल्पलाइन ने यहां पहुंचाया था। काउंसलिंग के दौरान महिला ने बताया कि 3 साल पहले उसने लव मैरिज की थी। वह स्वयं सोशल मीडिया पर एक्टिव है और रील्स बनाती है। उसे एक क्रिएटर की रील्स बहुत पसंद थी। वह अक्सर उसकी रील्स को लाइक किया करती थी। फिर क्रिएटर के साथ चैटिंग करना शुरू कर दिया। दोनों के बीच बातें होने लगी। वह क्रिएटर को लाइक करने लगी और आगे की जिंदगी उसी के साथ बिताने का फैसला किया। भोपाल से अपने बच्चे और मोटी रकम लेकर आगरा आ गई। यहां पर बॉयफ्रेंड ने उसे एक होटल में रुकवाया। 2 दिन तक उसके साथ रहा फिर शादी का इंतजाम करने के लिए पैसे लेकर चला गया। उसके बाद वापस नहीं आया। उसका मोबाइल फोन भी बंद हो गया है। 

महिला की पूरी कहानी सुनने के बाद आशा ज्योति केंद्र के समझ में सब कुछ आ गया था। उन्होंने महिला के पति को फोन लगाया। दोनों की काउंसलिंग कराई। पति अच्छा इंसान है। वह महिला को अपने साथ लेकर आगरा से भोपाल रवाना हो गया। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!