Small Business Ideas - लड़कियों और महिलाओं के लिए जीरो इन्वेस्टमेंट 30 थाउजेंड मंथली

Bhopal Samachar

Most successful small business ideas for girls and females

ऐसे बहुत सारे बिजनेस है जिसमें आपकी क्रिएटिविटी ही आपका इन्वेस्टमेंट होती है। आपको कोई मशीन नहीं खरीदना, आपको दिन भर कोई काम नहीं करना, आपको कोई ऑफिस संचालित नहीं करना और यहां तक की आपको कोई परमानेंट टीम बनाने की जरूरत भी नहीं है। फिर भी आप 30,000 रुपए महीने आसानी से कमा सकती है। यह आइडिया सभी के लिए है परंतु लड़कियों और महिलाओं के लिए सबसे परफेक्ट है। 

Home business ideas - Start a small business 

एक बार फिर फैमिली पार्टी का ट्रेंड बढ़ने लगा है। बर्थडे पार्टी, मैरिज एनिवर्सरी, कारपोरेट कंपनियों के इवेंट्स, हाई प्रोफाइल सोसायटी में होने वाले इवेंट और शादियां इत्यादि। ऐसी बहुत सारी पार्टी और कार्यक्रम होने लगे हैं जहां पूरे परिवार को इनवाइट किया जाता है। लोग अपने बच्चों के साथ आते हैं। पहले ऐसे कार्यक्रमों में बच्चों को अपने आसपास खेलने के लिए छोड़ दिया जाता था। फिर किड्स जोन बनाए जाने लगे लेकिन अब Games organisers बुलाए जाते हैं। यह स्टेटस सिंबल हो गया है। जिस फैमिली पार्टी में बच्चों के लिए Games organisers नहीं होते, माना जाता है कि आयोजक ने कंजूसी कर ली है। 

Games organisers क्या करते हैं

पार्टी में पेरेंट्स के साथ आए हुए बच्चों को किसी एक स्थान पर जमा कर लिया जाता है। यहां बच्चों को कई प्रकार के खेल खिलाए जाते हैं। इसमें माइंड गेम होते हैं और कुछ इस प्रकार के खेल भी होते हैं जिसमें बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका मिलता है। सभी बच्चों को उनके पार्टिसिपेशन के लिए प्राइस दिए जाते हैं। जीतने वालों को बड़े प्राइस दिए जाते हैं। खेल इस प्रकार के होते हैं जिसमें कोई हारता नहीं है। क्योंकि लड़कियों और महिलाओं के साथ बच्चे खुद को कंफर्टेबल फील करते हैं, इसलिए यह प्रोफेशन या बिजनेस लड़कियों और महिलाओं के लिए सबसे बढ़िया है। 

कितनी कमाई होती है 

भारत के छोटे शहरों में एक पार्टी के लिए ₹2000 चार्ज किए जाते हैं। मेट्रो सिटी में ₹5000 और T-2 सिटी में 3000 रुपए चार्ज किए जाते हैं। यदि कोई बहुत छोटा शहर है या फिर आप नई शुरुआत कर रहे हैं तो ₹1000 भी चार्ज कर सकते हैं। एक्सपीरियंस लड़कियां और महिलाएं 1 दिन में 2-3 पार्टी अटेंड कर लेती हैं। शुरुआत में अपन मानकर चलते हैं कि 1 दिन में एक इवेंट मिलेगा और इसके लिए मात्र ₹1000 फीस चार्ज करेंगे। इस हिसाब से भी महीने का 30,000 रुपए कमा सकते हैं। 

जब आप फेमस हो जाए तो अपनी टीम बना सकते हैं और पूरे शहर की पार्टियां बुक कर सकते हैं। 


सबसे काम की बात 

इसमें सबसे इंपोर्टेंट होता है गेम्स का सिलेक्शन करना। गेम्स के लिए प्रॉप कलेक्ट करना और बच्चों को खिलाने का तरीका। क्योंकि यह स्कूल की प्रतियोगिताओं से अलग होते हैं। यहां कुछ बच्चों को जीत का एहसास दिलाना है, लेकिन एक भी बच्चे को यह फील नहीं होना चाहिए कि वह हार गया है। यही कारण है कि इसमें क्रिएटिविटी की जरूरत होती है और हर कोई नहीं कर पाता। आप में वह बात है तो आप कर सकते हैं। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article)

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!