Small Business Ideas - 30 हजार महीने कमाने नौकरी क्यों करना, यह काम कीजिए

Bhopal Samachar

Low investment high profit startup business ideas

यदि आप कॉलेज स्टूडेंट हैं, हाउसवाइफ हैं या फिर ₹30000 महीना सैलरी वाली प्राइवेट जॉब की तलाश कर रहे हैं तो यह यूनिक बिजनेस आइडिया आपके लिए बड़े काम का हो सकता है। जब तक आप अपने लिए एक परफेक्ट प्राइवेट जॉब की तलाश कर पाएंगे तब तक यह स्मॉल स्केल बिजनेस आपको प्रॉफिट देना शुरू कर देगा। एक प्रकार से आप इसे जीरो इन्वेस्टमेंट हाई प्रॉफिट बिजनेस कह सकते हैं। इसमें केवल आपकी कम्युनिकेशन स्किल की जरूरत है। 

Home business ideas - Start a small business 

सबसे पहले अपन सोसाइटी की प्रॉब्लम समझ लेते हैं। भारत में जॉइंट फैमिली का कल्चर खत्म हो चुका है। कई पति-पत्नी दोनों जॉब करते हैं। या तो वह गवर्नमेंट सर्विस में है या फिर किसी अच्छी रैंक पर प्राइवेट जॉब कर रहे हैं। यही कैटेगरी अपना फोकस और टारगेट क्लाइंट है। इन लोगों को अक्सर किसी पार्टी में जाना पड़ता है। उसके लिए इन्हें गिफ्ट की जरूरत होती है। हर पार्टी के लिए अलग प्रकार की गिफ्ट की जरूरत होती है, लेकिन मार्केट सर्च करने के लिए इनके पास समय नहीं होता और पार्टी का इनविटेशन लास्ट टाइम पर मिलता है इसलिए ऑनलाइन आर्डर भी नहीं कर सकते। ऐसी स्थिति में आप इनकी हेल्प कर सकते हैं और यही आपका बिजनेस मॉडल है। 

Be a Gift kit creator

आपको एक बढ़िया सा बिजनेस कार्ड बनाना है। एक फ्लायर डिजाइन करना है। अब ऐसे लोगों का पता लगाना है, जिनके पास समय नहीं होता है लेकिन पैसा होता है। इन लोगों से अपॉइंटमेंट लेकर व्हाट्सएप पर अपना बिजनेस कार्ड और फ्लायर शेयर कर देना है। अपने बारे में पूरी जानकारी देना है और खुद को एक प्रोफेशनल Gift kit creator के रूप में प्रस्तुत करना है। एक बार आप यह विश्वास दिलाने में कामयाब हो जाएगी आप एक प्रोफेशनल Gift kit creator हैं, तो आपका बिजनेस शुरू हो जाएगा। क्लाइंट से जो भी ऑर्डर मिलेंगे, उस के अकॉर्डिंग गिफ्ट किट क्रिएट करके डिलीवरी करना है। इसके लिए आपको एडवांस पेमेंट मिल जाएगा। 

कुछ महत्वपूर्ण बातें

  • गूगल बिजनेस पर अपना बिजनेस लिस्ट करें। 
  • इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज बनाएं। 
  • व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाएं ताकि सभी क्लाइंट्स आपसे कनेक्ट बने रहे। 
  • अपना यूट्यूब चैनल बनाएं और उसे लगातार अपडेट करते रहे। 

डबल मुनाफा होगा

आप को गिफ्ट बनाने के सर्विस चार्ज तो मिलेगा ही। गिफ्ट के लिए जो सामान खरीद लेंगे उसमें भी कमीशन मिलेगा। यानी डबल मुनाफा होगा। याद रखिए कि यह एक ऐसी कैटेगरी है, जिसमें क्लाइंट अपने सेवा प्रदाताओं पर विश्वास करना पसंद करते हैं। यदि आप बेस्ट क्वालिटी और बेस्ट प्राइस के सिद्धांत का पालन करते हैं तो ना केवल आपके क्लाइंट कंटिन्यू बने रहेंगे बल्कि उनके रेफरेंस से आपको नए क्लाइंट भी मिलेंगे। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article)

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!