SUPER BLUE MOON DATE AND TIME - सुपर ब्लू मून दिखाई देने का समय और जानकारी

Bhopal Samachar

General knowledge question answer- super blue moon

अगस्त का महीना हमेशा ही खगोलीय घटनाओं से भरपूर होता है। महीने के मध्य में उल्का पिंड की बारिश हुई थी और अब अगस्त के आखिरी सप्ताह में 30 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन एक और अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। रात 8:37 पर सुपर ब्लू मून दिखाई देगा। 

SUPER BLUE MOON DATE AND TIME IN INDIA

एक सुपरमून तब होता है जब चंद्रमा अपनी कक्षा में पृथ्वी के सबसे निकटतम बिंदु पर होता है, जिसे पेरिगी कहा जाता है। इस बिंदु पर, चंद्रमा पृथ्वी से लगभग 226,000 मील (363,000 किलोमीटर) दूर होता है, जो सामान्य पूर्णिमा की तुलना में लगभग 7% बड़ा और 15% अधिक चमकीला होता है। एक अन्य जानकारी के अनुसार 2023 का सुपर ब्लू मून भारत में 30 अगस्त की रात 9:35 बजे उदय होगा। यह पूरे उत्तरी गोलार्ध में दिखाई देगा। इस घटना को देखने के लिए, आपको एक खुले आसमान की आवश्यकता होगी। चंद्रमा सूर्यास्त के बाद जल्दी ही दिखाई देगा और रात भर चमकता रहेगा।

सुपरमून क्या है - 

चंद्रमा पृथ्वी का प्राकृतिक उपग्रह है इसलिए चंद्रमा धरती का चक्कर लगाता है लेकिन इस दौरान धरती से इसकी दूरी कम और ज्यादा भी होती रहती है। जब पूर्णिमा हो और चांद धरती के करीब भी हो तो यह "सुपरमून" कहलाता है, इस समय पर चांद ज्यादा बड़ा और चमकीला दिखाई देता है।

ब्लू मून क्या है - 

आमतौर पर महीने में सिर्फ एक ही बार पूर्णिमा होती है परंतु जब ब्लू मून होता है तो यह दो बार होती है, एक पूर्णिमा 29.5 दोनों के बाद आती है साल भर में 12 महीने होते हैं लेकिन 12 पूर्णिमा 354 दिनों में ही पूरी हो जाती है एवं 13 वीं पूर्णिमा हर 2.5 वर्षो में आती है। यही 13वें चंद्रमा वाला साल ही "ब्लूमून "होता है। ब्लू मून की पूर्णिमा को "अतिरिक्त पूर्णिमा" भी कहा जाता है। 

सुपर ब्लू मून क्या होता है- 

चूँकि 30 अगस्त को 'सुपरमून' भी है और साथ ही 'ब्लूमून' भी है इस कारण इसे "सुपर ब्लू मून" कहा जा रहा है। यह बेहद दुर्लभ घटना है। मजेदार बात यह है कि इसका नाम ब्लूमून है परंतु चंद्रमा का रंग ब्लू नहीं होगा बल्कि यह लाल, नारंगी या पीला हो सकता है। कभी-कभी सफेद भी होता है। आमतौर पर सुपर ब्लू मून 19 साल में एक बार दिखाई देता है। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!