मध्य प्रदेश मौसम मानसून- बंगाल की खाड़ी के बादल आए, 21 जिलों में बरसेंगे - MP GOOD NEWS

Bhopal Samachar

Madhya Pradesh monsoon weather forecast

मध्य प्रदेश की सरकार और किसानों के लिए गुड न्यूज़ है। समुद्र में अलनीनो नाम के राक्षस (समुद्री तूफान) से लड़कर बंगाल की खाड़ी के कुछ बादल मध्य प्रदेश की सीमाओं में प्रवेश कर गए हैं। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अगले 24 से 48 घंटे में मध्य प्रदेश के 21 जिलों में बारिश देखने को मिलेगी। इनमें से कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 

मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान

IMD - India Meteorological Department (भारत मौसम विज्ञान विभाग), भोपाल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ वेद प्रकाश सिंह का कहना है कि, मानसून ब्रेक खत्म हो गया है, 6 से 7 सितंबर तक लो प्रेशर एरिया एक्टिव हो सकता है। इससे मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी मौसम बदला रहेगा। यह सिस्टम 18 से 19 सितंबर तक एक्टिव रह सकता है। इसके चलते जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के जिलों (अनूपपुर, बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़ और उमरिया) में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग का ताजा अपडेट 

  • उत्तर भारत में पंजाब, हरियाणा ,राजस्थान में शुष्क व गरम मौसम।
  • हिमाचल,उत्तराखंड मे हल्की बारिश।
  • मध्य भारत में मध्य प्रदेश ,छत्तीसगढ़ ,ओडिशा मे भीषण बारिश की संभावना।
  • उत्तर पूर्व क्षेत्र पश्चिम बंगाल,सिक्किम पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय ,मिजोरम ,त्रिपुरा ,
  • अरुणाचल प्रदेश में भारी वर्षा।
  • दक्षिण भारत में महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश,तेलंगाना क्षेत्र पर तेज बारिश की संभावना। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!