मध्यप्रदेश में ₹450 में रसोई गैस सिलेंडर, मुख्यमंत्री की घोषणा - MP NEWS

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ₹450 में रसोई गैस सिलेंडर की घोषणा कर दी, लेकिन यह सब्सिडी केवल निर्धन महिलाओं को मिलेगी, उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है। सनद रहे कि इन्हीं महिलाओं को सावन के महीने में रसोई गैस सिलेंडर में ₹500 की सब्सिडी दी गई थी। सीएम शिवराज सिंह खरगोन जिले के सनावद में जन आशीर्वाद यात्रा रैली को संबोधित कर रहे थे। 

कांग्रेस पार्टी ने सभी नागरिकों को ₹500 में रसोई गैस सिलेंडर क्या वचन दिया है

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने घोषणा की है कि यदि विधानसभा चुनाव 2023 के बाद उनकी सरकार बनती है तो मध्यप्रदेश में सभी नागरिकों को ₹500 में रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी की यह घोषणा, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में गेमचेंजर मानी जा रही थी। इसके जवाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार की ओर से ₹450 में रसोई गैस सिलेंडर की घोषणा की गई है परंतु सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसमें शर्तें लागू कर दी है। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!