BHOPAL दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में भाजपा के दावेदारों की संख्या बढ़ी, कांग्रेस में भी टक्कर कड़ी - NEWS

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के दावेदारों की संख्या अचानक बढ़ गई है। पिछले महीने तक इस सीट से केवल पूर्व विधायक उमाशंकर गुप्ता ही एकमात्र दमदार दावेदार थे परंतु अब एक दर्जन से ज्यादा नाम सामने आ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी में भी दावेदारों के बीच में कड़ी टक्कर चल रही है। 

भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा से भाजपा के दावेदार 

  • उमाशंकर गुप्ता- पूर्व विधायक एवं 15 साल से इसी सीट से चुनाव लड़ते आ रहे हैं। 
  • सुमित पचौरी- विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। मध्य विधानसभा का टिकट फाइनल हो गया इसलिए दक्षिण पश्चिम में दावेदारी। 
  • डॉक्टर अभिजीत देशमुख- दक्षिण पश्चिम विधानसभा में कुछ हेल्थ कैंप लगाए। लोगों ने तारीफ कर दिए इसलिए टिकट मांग रहे हैं। 
  • सीमा सिंह- भोपाल की मध्य विधानसभा में मेहनत की थी परंतु टिकट फाइनल हो गया तो दक्षिण पश्चिम में दावेदारी। 
  • डॉक्टर हितेश वाजपेई- पहले मध्य विधानसभा से टिकट मांगा अब दक्षिण पश्चिम से मांग रहे हैं। यदि टिकट नहीं मिलेगा तभी फायदे में रहेंगे। पिछली बार की तरह दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बन जाएंगे। दावेदारी नहीं करते तो पार्टी काम पर लगा देती, और सरकार बनने के बाद घर वापस जाना पड़ता। 
  • सुरेंद्र नाथ सिंह- तुनक मिजाजी के चलते सब कुछ हाथ से निकल गया। अब दक्षिण पश्चिम से टिकट मांग रहे हैं। टिकट मिले ना मिले सुर्खियां जरूर मिलेंगी। 

भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से कांग्रेस के दावेदार

  • पीसी शर्मा- वर्तमान विधायक हैं। कमलनाथ सरकार में मंत्री थे। सत्ता परिवर्तन के बाद भी सक्रिय रहे। दिग्विजय सिंह की पसंद है और कमलनाथ से नजदीकी बढ़ा चुके हैं। 
  • संजीव सक्सेना- व्यापम घोटाले में नाम आने से पहले इसी सीट से चुनाव लड़ते थे। पार्टी बदल लेते हैं लेकिन चुनाव लड़ना बंद नहीं करते। 2008 का चुनाव बसपा से और 2013 का चुनाव कांग्रेस पार्टी से लड़ा था। व्यापम घोटाले के कारण 2018 का चुनाव नहीं लड़ पाए। अब 2023 का चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!