BHOPAL NEWS- कंपनी सेक्रेटरी के भाई सीरियल ब्लैकमेलर या लड़कियों का शिकार

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रहने वाले कंपनी सेक्रेट्री श्री राजेश सिंह का छोटा भाई रोहित सिंह कोई सनकी सीरियल ब्लैकमेलर है या फिर लड़कियों का शिकार, पीड़ित और मासूम है। इसका फैसला न्यायालय में होगा परंतु फिलहाल गुजरात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और दावा किया है कि, लड़कियों को ब्लैकमेल करता है। 

सबसे पहले रोहित की कहानी, उसके भाई की जुबानी

प्रतिष्ठित पत्रकार श्री योगेश पांडे की एक रिपोर्ट भास्कर डॉट कॉम में प्रकाशित हुई है। इसमें कंपनी सेक्रेटरी श्री राजेश सिंह का बयान प्रकाशित हुआ है। उनका कहना है कि 10 साल पहले सन 2013 में उसने इंदौर की एक लड़की को प्रपोज किया था। लड़की ने पुलिस से शिकायत कर दी और इंदौर पुलिस उसे पकड़ कर ले गई। 10 साल बाद सन 2023 में उसने मैट्रिमोनियल साइट पर गुजरात की एक लड़की को शादी के लिए प्रपोज किया। फिर दोनों के बीच पता नहीं क्या हुआ। लड़की ने पुलिस से शिकायत कर दी और गुजरात पुलिस रोहित को भोपाल से गिरफ्तार कर ले गई। 

अब गुजरात पुलिस के आरोप पढ़िए

  • 10 साल से लड़कियों को ब्लैकमेल कर रहा है। 
  • अब तक 100 से ज्यादा लड़कियों को अपना शिकार बना चुका है। 
  • भोपाल की 8 और दिल्ली की 10 लड़कियों को ब्लैकमेल कर चुका है। 
  • मोबाइल में व्हाट्सएप के 4 से ज्यादा अकाउंट, 25 से ज्यादा लड़कियां। 
  • इंस्टाग्राम के 5 से ज्यादा आईडी, 15 से ज्यादा लड़कियां। 
  • मैट्रिमोनियल साइट पर दो आईडी, 64 से ज्यादा लड़कियां। 
  • स्नैपचैट पर दो आईडी, 20 से ज्यादा लड़कियां। 
  • फेसबुक पर 4 आईडी, 25 से ज्यादा लड़कियां। 

हाई प्रोफाइल लड़कियों को ही शिकार बनाता है

गुजरात पुलिस का कहना है कि आरोपी, केवल हाई प्रोफाइल लड़कियों को ही अपना शिकार बनाता है। ऐसी लड़कियां पैसे दे देती हैं परंतु शिकायत नहीं करती। खुद को कभी जज, कभी पुलिस ऑफिसर, कभी डायमंड का व्यापारी बताता है। लड़की का बैकग्राउंड पता करने के लिए, खुद अपनी मां बन कर चैटिंग करता था। परिवार के अलावा रिश्तेदारों तक का पता करता था। जब कंफर्म हो जाता था कि कोई खतरा नहीं हो सकता और लड़की पूरी तरह से विश्वास करने लगती थी, तब वीडियो कॉल करता था। 

गुजरात वाली लड़की ने क्या शिकायत की है

गुजरात वाली लड़की ने शिकायत की है कि, शादी के नाम पर संपर्क किया। फिर विश्वास जीतने के बाद वीडियो बना लिया। और वायरल करने की धमकी देकर 12.50 लाख रुपए अब तक वसूल चुका है। लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि, प्रोफाइल पर अनुराग शर्मा नाम लिखा हुआ था, जबकि इन्वेस्टिगेशन में पता चला कि यह तो रोहित सिंह है। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!