CM Sir, हजारों बहनों ने MPPSC की तैयारी कर रखी है, परीक्षा का मौका दिला दो प्लीज - Khula Khat

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा दिनांक 5 सितंबर 2023 को मध्य प्रदेश राज्य परीक्षा सेवा परीक्षा (MPSSE 2023) का नोटिफिकेशन जारी किया गया। इसमें अधिकतम आयु सीमा को लेकर संशय की स्थिति बन गई है। समझ में नहीं आ रहा है कि राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए अधिकतम आयु सीमा वही है जो पिछले साल थी अथवा कम कर दी गई है। आदरणीय मुख्यमंत्री जी, हजारों बहनों ने MPPSC की तैयारी कर रखी है। हमें कुछ भी फ्री नहीं चाहिए, बस इस बार परीक्षा का मौका दिला दीजिए।

01. इस नोटिफिकेशन के अनुसार page no 09 पर दिये गए आयु सीमा में छूट के परिशिष्ट 2 (एक) के अनुसार गैर वर्दीधारी पदों हेतु सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र क्रमांक सी.3- 8/2016/1/3 दिनांक 04 जुलाई 2019 के अनुसार के अनुसार अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति/ अन्य पिछड़ा वर्ग/ शासकीय /निगम/ मंडल/ स्वशासी संस्था के कर्मचारियों /नगर सैनिक/ दिव्यांगजन /महिलाओं (अनारक्षित/ आरक्षित)आदि के लिए अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। 

जबकि MPPSC 2022 के नोटिफिकेशन के पेज ना 08 के अनुसार गैरवर्दी धारी पदों हेतु मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र क्रमांक सी.3-8/2016/1/3  दिनांक 24 जुलाई 2019 के अनुसार अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ अन्य पिछड़ा वर्ग/ शासकीय/ निगम /मंडल/ स्वशासी संस्था के कर्मचारियों/ नगर सैनिक/ दिव्यांगजन/ महिलाओं (अनारक्षित/ आरक्षित) आदि के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

MPPSC 2022 एवं MPPSC 2023 (SSE) नोटिफिकेशन में परिपत्र क्रमांक सी.3-8/2016/1/3
के लिए अलग-अलग दिनांक क्रमशः 24 जुलाई 2019 एवं 04 जुलाई 2019 दी गई है। हम सभी कैंडिडेट्स इस बात को लेकर कंफ्यूज है कि यह कोई टाइपिंग मिस्टेक है अथवा 4 जुलाई और 24 जुलाई को 2 अलग-अलग परिपत्र जारी हुए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर दिनांक 4 जुलाई 2019 की तारीख में आयु सीमा के निर्धारण से संबंधित एक ऑफिशियल डॉक्यूमेंट मिलता है। इसका यूआरएल पैराग्राफ के अंत में उपलब्ध है, लेकिन दिनांक 24 जुलाई को GAD की ओर से आयु सीमा से संबंधित कोई डॉक्यूमेंट जारी हुआ है, इसकी जानकारी GAD की ऑफिशल वेबसाइट पर नहीं है।
https://gad.mp.gov.in/bharti04072019.pdf 

02. MPPSC  2022 (SSE) के नोटिफिकेशन में पेज नंबर 8 पर ही गैरवर्दी धारी पदों हेतु आयु सीमा में छूट के  बाद (तथा) के अंतर्गत मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र क्रमांक एफ 07-46/2021 /आ.प्र./ एक दिनांक 18 सितंबर 2022 द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुसार विभिन्न प्रवर्गों हेतु निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की विशेष रूप प्रदान की जाएगी अतः उक्त आदेश के अनुपालन में समस्त छूटों को मिलाकर निर्धारित अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष के स्थान पर 48 वर्ष होगी।

आयु सीमा में दी गई इस विशेष छूट को MPPSC 2023(SSE) के नोटिफिकेशन से हटा दिया गया है, जो कि 45 वर्ष उम्र में तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अन्याय है, क्योंकि उन्होंने 2022 के नोटिफिकेशन के बाद ही MPPSC की तैयारी करना प्रारंभ की परंतु एमपीपीएससी की तैयारी एक लंबी प्रक्रिया है खासकर उन लोगों को जिन्होंने बहुत पहले ही पढ़ाई को छोड़ रखा था। MPPSC के सिलेबस  को 1 वर्ष में पूर्ण करना उनके लिए काफी मुश्किल था। इसलिए उन्हें दोबारा इस परीक्षा को देने का मौका मिलना चाहिए "देर से ही जगी उम्मीद को और अपने सपने को पूरा करने का मौका तो मिलना चाहिए"। ✒ समस्त MPPSC 2023 (SSE) में ओवरएज हो चुके अभ्यर्थी 

अस्वीकरण: खुला-खत एक ओपन प्लेटफार्म है। यहां मध्य प्रदेश के सभी जागरूक नागरिक सरकारी नीतियों की समीक्षा करते हैं। सुझाव देते हैं एवं समस्याओं की जानकारी देते हैं। पत्र लेखक के विचार उसके निजी होते हैं। इससे पूर्व प्रकाशित हुए खुले खत पढ़ने के लिए कृपया Khula Khat पर क्लिक करें. यदि आपके पास भी है कुछ ऐसा जो मध्य प्रदेश के हित में हो, तो कृपया लिख भेजिए हमारा ई-पता है:- editorbhopalsamachar@gmail.com 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!