भारत मौसम मानसून- तूफानी बादलों का चक्रवात और एक रैली, पढ़िए कितने राज्यों में बारिश होगी

Bhopal Samachar

India monsoon weather forecast 

भारत के आसमान पर एक बार फिर मानसून वाले बादल दिखाई देने लगे हैं। बादलों की एक रैली (मानसून ट्रफ) बंगाल की खाड़ी से ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश होते हुए राजस्थान की तरफ जा रही है। इसके अलावा ओडिशा के आसमान पर तेजी से घूम रहा तूफानी बादलों का चक्रवात अब छत्तीसगढ़ के आसमान पर आ गया है। इसके कारण कुछ बादल जम्मू कश्मीर तक पहुंचेंगे। आइए जानते हैं कि आसमान पर छाए हुए नए बादल भारत के कितने राज्यों में बरसेंगे। किस राज्य में कैसी बारिश होगी। 

भारत के आसमान में मानसून वाले बादलों की स्थिति

आसमान में बादलों की रैली पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी से शुरू होकर उड़ीसा में पुरी, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के आसमान से होते हुए राजस्थान में महाराणा प्रताप की राजधानी उदयपुर तक दिखाई दे रही है। काफी घने बादल हैं। इसके अलावा बादलों का एक बड़ा सा तूफानी चक्रवात, जो समुद्र से उठकर उड़ीसा के आसमान पर छाया हुआ था अब छत्तीसगढ़ के आसमान पर आ गया है। इस चक्रवात के बादल जम्मू कश्मीर तक जाएंगे। चक्रवात है इसलिए स्वाभाविक है कि सभी दिशाओं में यह बादल फैल जाएंगे, और जहां रुकेंगे वहां बारिश होगी। 

INDIA STATE-WISE WEATHER FORECAST

  • मध्य प्रदेश, विदर्भ, कोंकण और गोवा, केरल, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। 
  • बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, मराठवाड़ा, उत्तर पूर्व भारत, तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, रायलसीमा और दिल्ली और एनसीआर में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!