MP- मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का रजिस्ट्रेशन तीसरा राउंड, अविवाहित महिलाएं

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के रजिस्ट्रेशन का तीसरा राउंड जल्दी शुरू होगा। इसमें 21 वर्ष से अधिक आयु की सभी लड़कियां एवं महिलाएं, यानी विवाहित और अविवाहित स्त्रियों को योजना का लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में यह घोषणा की है। 

MP MMLBY - अविवाहित महिलाओं को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का लाभ

सीएम श्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर के रांझी क्षेत्र में कहा कि, कुछ बहने ऐसी है जिन्‍होनें विवाह नहीं किया है उन्हें भी इस योजना में शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाडली बहना और उज्ज्वला रसोई गैस की हितग्राही बहनों को 450 रुपए में रसोई गैस दी जायेगी, इसके फॉर्म भरवाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, पुलिस भर्ती में 30 प्रतिशत तथा शिक्षकों के भर्ती में 50 प्रतिशत रिजर्वेशन किया है। अब सभी भर्तियों में 35 प्रतिशत रिजर्वेशन किया जाएगा।

Mukhyamantri Ladli Behna Yojana Registration Third Round Date

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर के गढ़ा क्षेत्र में कहा कि, जिन बहनों के नाम छूट गए उन्हें भी जोड़ा जाएगा। यानी मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के रजिस्ट्रेशन का तीसरा राउंड शुरू होगा। हालांकि उन्होंने तारीख की घोषणा नहीं की है परंतु माना जा रहा है कि, इस सप्ताह के अंत तक मुख्यमंत्री तारीख की घोषणा भी कर देंगे एवं जैसे ही रसोई गैस सिलेंडर वाले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होगी वैसे ही लाडली बहन योजना के तहत रजिस्ट्रेशन का तीसरा राउंड शुरू हो जाएगा। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!