मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी - MP election BJP candidate second list

Bhopal Samachar
भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। इसके ठीक पहले मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित किया था। माना जा रहा है कि कार्यकर्ता सम्मेलन में उत्साह को देखते हुए यह लिस्ट जारी कर दी गई है। 

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के अधिकृत उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में कल 39 नाम है। इससे पहले समाचार मिला था की दूसरी लिस्ट में 60 से अधिक नाम भेजे गए हैं, परंतु केंद्रीय नेताओं से विचार विमर्श के बाद यह लिस्ट फाइनल की गई है। केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी इसके बारे में संकेत दे दिया था।

इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल किए गए हैं केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, केंद्रीय मंत्री श्री पद्दन सिंह कुलस्ते सहित कई सांसदों को विधानसभा चुनाव मैदान में उतर गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं इंदौर के सबसे पावरफुल भाजपा नेता श्री कैलाश विजयवर्गीय का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।





 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!