MP important news - मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण राजनीतिक समाचार

Bhopal Samachar

इस कर्ज को भाजपा वालों के बाप चुकाएंगे या दादा: सुरजेवाला ने पूछा



मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नींद कैसे आती है। बीजेपी सरकार ने प्रदेश की संपत्ति बेचकर साढ़े 18 साल में 4 लाख 22 हजार करोड़ का कर्ज ले लिया। इस कर्ज को भाजपा वालों के बाप चुकाएंगे या दादा चुकाएंगे।'

सूखे की स्थिति पर सीएम शिवराज सिंह 

ने कहा कि, मैं इस प्रकार हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठा रहूंगा। इस संकट की स्थिति में किसानों को निकाल कर ले जाऊंगा। मुझसे जो भी बन पड़ेगा मैं करूंगा। किसानों को अकेला नहीं छोडूंगा। 

AICC स्क्रीनिंग कमेटी में मध्य प्रदेश के 3 नेता 

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की स्क्रीनिंग कमेटी में मध्य प्रदेश के श्री अरुण यादव, श्री अजय सिंह राहुल और श्री सुरेश पचौरी को शामिल किया गया है। 

दावेदारों के लिए रखा गया है ओपन डे

भोपाल। एमपी स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन भवर जितेंद्र सिंह का बयान। कांग्रेस के इतिहास में पहली बार हुआ है की जमीनी नेता सामने आए हैं। आज विधायकों से होगी वन टू वन चर्चा होगी। कल दावेदारों के लिए रखा गया है ओपन डे। 

ममता मीना ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा- मेरे साथ हुए अन्याय का बदला लेना

मध्य प्रदेश के गुना जिले की चाचौड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की महिला नेता ममता मीना ने राखी मिलन समारोह के बहाने अपने समर्थकों को एकत्रित किया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को बताया कि, जिला पंचायत सदस्य का चुनाव मैं और SP साहब(रघुवीर मीना) जीते। उसके बाद मुख्यमंत्री और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा से मिलने गए। उन्होंने कहा कि तुम्हे विधानसभा का चुनाव लड़ना है, तो तुम्हे जिला पंचायत का चुनाव छोड़ना पड़ेगा। जिला पंचायत का चुनाव तुम्हे नहीं लड़ना। साहब (रघुवीर मीना) ने कहा कि हमे विधानसभा ही चाहिए, हमे जिला पंचायत हम विधानसभा के लिए ही लड़ना चाह रहे थे। जब उन्होंने (नेतृत्व ने) कहा, उस आश्वासन के बाद हम क्षेत्र में दोगुनी रफ्तार से काम करने गए। सबसे हाथ जोड़कर कहना चाहती हूं कि इस अन्याय का बदला आप सब को लेना है। मेरे साथ जो धोखा हुआ है, मेरे साथ जो छल हुआ है, उसका आप बदल लें। 

 

पन्ना की गुनौर सीट पर मुकाबला दो भाजपा नेताओं के बीच होगा

पन्ना की गुनौर सीट से भाजपा विधायक रहे महेंद्र बागरी सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। वे पन्ना कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवजीत सिंह के साथ भोपाल पहुंचे। यहां कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में पीसीसी चीफ कमलनाथ की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस सीट पर भाजपा ने पूर्व विधायक व 2018 में चुनाव हार चुके राजेश वर्मा को टिकट दिया है। अब महेंद्र बागरी को कांग्रेस का टिकट मिलेगा। यानी दो भाजपा नेताओं के बीच मुकाबला होगा।


मुख्यमंत्री ने महाकाल का पंचामृत पूजन एवं महारूद्र अनुष्ठान किया

मध्य प्रदेश में मानसून के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज (04 SEP 2023) उज्जैन में बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन एवं महारूद्र अनुष्ठान कर देवाधिदेव भगवान महाकाल से मध्यप्रदेश में भरपूर वर्षा के लिए प्रार्थना की।

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!