MP NEWS- छिंदवाड़ा में बसपा की जिलाध्यक्ष और उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ महेश डेहरिया एवं उनकी पत्नी श्रीमती वंदना डेहरिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाला युवक, डॉक्टर डेहरिया का परिचय था। इस वारदात के दौरान वह खुद भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। 

घटना का विवरण- आंखों देखी 

घटना के समय क्लीनिक पर मौजूद लोगों ने बताया कि, वारदात शनिवार दोपहर 2:15 बजे की बताई जा रही है। BHMS डॉक्टर महेश डेहरिया (55 वर्ष), पत्नी वंदना (50 वर्ष) के साथ अमरवाड़ा के खमरा रोड पर स्थित अपने क्लिनिक पर थे। इसी दौरान उन पर हमला हुआ।  डॉ. महेश डेहरिया को छाती में गोली मारी। दूसरा फायर करने से पहले डॉक्टर को बचाने उनकी पत्नी सामने आई तो उनकी पीठ में गोली लगी। इसके बाद एक बार फायर हुआ और हमलावर घायल हो गया। डॉक्टर दंपति को जिला अस्पताल छिंदवाड़ा रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर महेश बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष थे जबकि श्रीमती वंदना मेहरा समाज महासंघ महिला प्रकोष्ठ छिंदवाड़ा जिलाध्यक्ष थी। 

पुलिस के अनुसार हमलावर का नाम सोनू मालवीय उर्फ प्रिंस है। उसकी उम्र 25 वर्ष है। वह डॉक्टर महेश डेहरिया का परिचित है और उसका अक्सर डॉक्टर महेश के पास आना जाना बना रहता था यह बात किसी को नहीं पता कि डॉक्टर महेश और सोनू मालवीय के बीच क्या विवाद हुआ। गंभीर रूप से घायल सोनू मालवीय को भी अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसका इलाज चल रहा है। खतरे से बाहर होने के बाद पुलिस उससे पूछताछ करेगी। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!