MP NEWS- कांग्रेस की महिला विधायक से पार्टी कार्यकर्ता द्वारा अभद्रता, पुलिस से संरक्षण मांगा

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के सतना जिले में कांग्रेस पार्टी की महिला विधायक श्रीमती कल्पना वर्मा के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोपी कांग्रेस पार्टी का ही एक कार्यकर्ता है। महिला विधायक ने पुलिस से उसके खिलाफ संरक्षण मांगा है। समाचार लिखी जाने तक पुलिस ने कांग्रेस नेता के खिलाफ FIR दर्ज नहीं की थी। 

जिस पार्टी में महिला विधायक सुरक्षित नहीं, सरकार बनी तो क्या होगा

विधायक कल्पना वर्मा ने बताया कि मनोज बागरी रैगांव क्षेत्र से टिकट मांग रहा है। उसने साथियों के साथ शराब पीकर सुनियोजित ढंग से यह हरकत की है। वह पहले भी विरोध के प्रयास करता रहा है, लेकिन यह घटना बर्दाश्त के काबिल नहीं है। घटना की जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दे दी है। एसपी से भी शिकायत की है। विधायक ने सवाल उठाया कि आखिर जब इस सरकार में महिला जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं हैं फिर आखिर सुरक्षित कौन है।

पाखंडी कांग्रेसी नेताओं को चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए: आशीष अग्रवाल

भारतीय जनता पार्टी के मीडिया डिपार्टमेंट के अध्यक्ष श्री आशीष अग्रवाल ने कहा कि, ये हैं कांग्रेस की विधायक कल्पना वर्मा जिनको कांग्रेस नेता मनोज बागरी बबलू द्वारा की गई अभद्रता, गुंडागर्दी से परेशान होकर FIR कराने थाने जाने पड़ा। धिक्कार है ऐसे कांग्रेसी नेताओं पर जो महिलाओं का अपमान करते हैं, अभद्रता करते हैं और शर्म के मारे चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए उन कांग्रेसी नेताओं को जो महिला हितैषी बनने का पाखंड करते हैं। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!