Small Business Ideas - रिटायर्ड कर्मचारी या हाउसवाइफ 50000 लगाकर, 50 हजार महीना कमाइए

Bhopal Samachar

Low investment high profit startup business ideas

यदि आप रिटायर कर्मचारी है या हाउसवाइफ हैं तो यह खास स्टार्टअप बिजनेस अपॉर्चुनिटी आपके लिए है, क्योंकि आप में वह बात है जो किसी भी टॉप बिजनेस स्कूल से पास आउट MBA स्टूडेंट में नहीं हो सकती, और वह है सोसाइटी में आप की विश्वसनीयता। इसीलिए इस स्टार्टअप बिजनेस में कैपिटल इन्वेस्टमेंट कम है लेकिन फिर भी हाई प्रॉफिट निकल कर आता है। 

Home business ideas - Start a small business 

सबसे पहले अपना माइंडसेट चेंज कीजिए। पैसा कमाने के लिए किसी ट्रेडिशनल बिजनेस या फिर फ्रेंचाइजी की जरूरत नहीं है। किसी नए प्रोडक्ट को लॉन्च करने की जरूरत भी नहीं है। सबसे सफल बिजनेस वह होता है जो लोगों की प्रॉब्लम को सॉल्व करता हो और कुछ ऐसा किया जाए जिस पर लोग आंख बंद करके विश्वास कर सकते हों। अब ध्यान पूर्वक लोगों की प्रॉब्लम को समझते हैं। कुछ सालों पहले जिन परिस्थितियों से पूरी दुनिया गुजरी है, आयुर्वेद की वैल्यू बढ़ गई है। लोगों ने आंखों से देखा है कि किस प्रकार एक कड़वा सा आयुर्वेदिक काढ़ा, ना केवल लोगों के लाखों रुपए बचा रहा था बल्कि उनकी जान बचाने में भी सफल रहा है। इंटरनेट पर लोग हर बीमारी के लिए Home remedies सर्च कर रहे हैं लेकिन प्रॉब्लम यह है कि, वह दिशा निर्देशों का पालन करते हुए वैसा फूड प्रोडक्ट नहीं बना पाते, जैसा कि Home remedies में बताया जाता है। यह प्रॉब्लम ही आपकी बिजनेस अपॉर्चुनिटी है। 

Food Medicine Store या Food Medicine Home Delivery Service 

  • ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी, स्ट्रॉबेरी, चेरी, अंगूर, और अंगूर कैंसर के मरीजों के लिए फायदेमंद होते हैं क्योंकि इन फलों में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं जो कैंसर का कारण बनने वाले मुक्त कणों को बेअसर कर देते हैं। 
  • एवोकैडो, नारंगी, और केले में पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है जो हाई बीपी को कंट्रोल करता है। यानी हार्ट अटैक और हार्ट फेल की कंडीशन को रोकता है। हृदय रोगियों के लिए लाभदायक होते हैं। 
  • संतरा, सेब, और अंगूर फलों में फाइबर पाया जाता है जो ब्लड में मौजूद ग्लूकोस को कंट्रोल करता है। यानी मधुमेह अथवा डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। इससे मोटापा भी कम होता है और इन फलों को खाने से बार बार भूख लगने की समस्या खत्म हो जाती है। 
  • केला, अनार, और नारियल आज की तारीख में भारत के सभी नागरिकों को नियमित रूप से खाना चाहिए क्योंकि इनमें विटामिन और खनिज भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके कारण तनाव कम होता है। स्ट्रेस लेवल कंट्रोल होता है। यह फल मूड को बेहतर बनाने में मददगार हैं। यानी दांपत्य जीवन को सफल बनाते हैं। 

उपरोक्त सारी जानकारी आपके पास भी है, लेकिन याद दिलाने के लिए उल्लेख किया गया। आप यह भी जानते हैं कि वयस्क नागरिकों को 2 बाउल और बच्चों को एक बाउल फल दिए जाने चाहिए। आपको सिर्फ इतना करना है कि, बीमारी के हिसाब से फलों की प्लेट का संयोजन करें। लोगों को उनकी डिमांड के अनुसार नियमित रूप से उपलब्ध कराएं। क्योंकि आप एक सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं, अथवा हाउसवाइफ हैं इसलिए लोग आप पर विश्वास करेंगे। 

Food Medicine किस प्रकार से दे सकते हैं 

  • सुबह नाश्ते के समय सलाद बनाकर दे सकते हैं। 
  • फलों का जूस तो, पचने में हमेशा नंबर वन पर होता है, क्योंकि इसे बचाने के लिए पेट को कुछ भी नहीं करना पड़ता।
  • फलों की स्मूदी बना सकते हैं। आजकल लोगों को काफी पसंद आती है। 
  • फलों का मिल्क शेक बना सकते हैं। 
  • दोपहर के बाद फलों को स्नेक्स की तरह सर्व कर सकते हैं। 

Food Medicine Business में कितना मुनाफा होता है

यदि आप, अपना कांसेप्ट समझ चुके हैं तो, इसका हाई प्रॉफिट भी समझ चुके होंगे। सामान्य फलों की दुकान या फ्रूट जूस की दुकान की तुलना में आपका प्रॉफिट ज्यादा होगा क्योंकि आपके बिजनेस में मेडिसिन नाम जुड़ा हुआ है। आप लोगों को उनकी बीमारियों के अनुसार फलों का चयन करके और उसे खाने के लिए तैयार बना कर दे रहे हैं। यह कम से कम 3X हो सकता है और यदि आपको आयुर्वेद की थोड़ी बहुत नॉलेज तो यह 5X भी हो सकता है। यानी यदि आपने 1 दिन में 3000 रुपए के फलों का उपयोग किया तो आपको ₹15000 प्राप्त होंगे। 

चलते चलते, मोटिवेशन के लिए आपको बता दें कि भारत के बाहर दुनिया के कई देशों में यह बिजनेस ना केवल तेजी से ग्रोथ कर रहा है बल्कि स्थापित हो चुका है। भारत के महानगरों में यह बिजनेस काफी फल-फूल रहा है। यदि आप किसी भी मेट्रो सिटी की हाई क्लास सोसाइटी से कनेक्टेड हैं, तो आप इसके बारे में बेहतर जानते हैं। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article)

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!