Stock Market में शेयरों की सफाई चल रही है, निवेशक सावधान रहें - NEWS TODAY, Investment plan

Bhopal Samachar
भारत के शेयर बाजार में इन दोनों सफाई अभियान चल रहा है। कई कंपनियों के सोने की तरह चमकने वाले शेयर अपने असली रंग में दिखाई देने लगे हैं। लोगों के मन में बैठे लालच का फायदा उठाने वाले दलालों ने सोने के दाम में पीतल टिका दिया था। सफाई अभियान में असलियत सामने आ गई है और लोगों ने जिन शेयरों को गोल्ड मानकर खरीदा था अब उनकी कीमत पीतल के बराबर रह गई है। ऐसी स्थिति में निवेशकों को चाहिए कि, थोड़ा इंतजार करें और सफाई अभियान के बाद बाजार सही प्रकार से जम जाने के बाद ही निवेश करें। 

BSE SENSEX - बप्पा की विदाई पर फूट-फूट कर रोया

गुरुवार 28 सितंबर को शेयर बाजार में महीने का आखिरी दिन था। IT और FMCG सेक्टर में सफाई अभियान शुरू हुआ। निवेशकों ने ऐसे सभी शेयर कम दाम में बेच दिए, जिनसे भविष्य में किसी भी प्रकार की उम्मीद नहीं थी। स्टॉक मार्केट में कुछ काम देखा-देखी भी होता है। जब बड़े निवेशकों ने कचरा साफ किया तो छोटे इन्वेस्टर भी झाड़ू लेकर खड़े हो गए। नतीजा एक दिन में BSE SENSEX 610 अंक गिरकर 65508 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में पिछले 5 दिनों में 0.83% की गिरावट आई है लेकिन आज आखिरी दिन 0.92% की गिरावट दर्ज हुई। 

इन दिग्गज कंपनियों के शेयर कम दामों पर बिके (5days की गिरावट)

  1. Tech Mahindra -4.59
  2. Asian Paints -3.97
  3. Wipro -2.36
  4. M&M -2.10
  5. Infosys -1.91
  6. ITC -1.87
  7. Kotak Mahindra -1.86
  8. Bajaj Finserv -1.72
  9. HUL -1.64
  10. IndusInd Bank -1.63
  11. Reliance -1.48
  12. JSW Steel -1.46
  13. TCS -1.40 
  14. UltraTechCement -1.33
  15. Bajaj Finance -1.29
  16. Titan Company -1.22
  17. Tata Steel -1.09
  18. Tata Motors -1.04
  19. HCL Tech -1.02
  20. Maruti Suzuki -1.01
  21. Nestle -1.00
  22. NTPC -0.65
  23. HDFC Bank -0.28
  24. Sun Pharma -0.22
  25. ICICI Bank -0.05 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप चैनल सब्सक्राइब कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!