BHOPAL NEWS - सावधान, 2 महिलाएं कन्या भोज के बहाने मासूम लड़कियों का अपहरण कर रही हैं

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कम से कम दो महिलाएं या फिर इससे अधिक संख्या का कोई गिरोह सक्रिय हो चुका है। यह महिलाएं कन्या भोज के बहाने मासूम लड़कियों का अपहरण कर रही हैं। अब तक दो लड़कियों का अपहरण कर चुकी है, और खुलेआम घूम रही हैं। पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है इसलिए सावधान रहें। यह महिलाएं भोपाल के आसपास विदिशा, सीहोर, रायसेन, राजगढ़ अथवा नर्मदा पुरम में भी वारदात कर सकती हैं। 

मामला तलैया थाना क्षेत्र से प्रकाश में आया है। दो महिलाओं ने कन्या भोज के नाम पर लड़कियों का निमंत्रण किया। इसके बाद 10 साल की काजल और मात्र 1 साल की दीपाली को अपने साथ ले गई। महिलाओं की लास्ट लोकेशन रेत घाट मिली है। महिलाएं कौन थी, कहां से आई थी और कहां चली गई है। लड़कियों का अपहरण क्यों किया है। पुलिस के पास किसी सवाल का जवाब नहीं है। केवल सीसीटीवी कैमरे की एक रिकॉर्डिंग है जिसमें दो महिलाएं दो लड़कियों को ले जाते हुए दिखाई दे रही है। समाचार लेकर जाने तक पुलिस यह भी पता नहीं लगा पाई है कि, बच्चा चोर गिरोह में कुल कितने सदस्य हैं। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!