BHOPAL NEWS - 4 महीने से शहर में था हरियाणा का बच्चा चोर गिरोह, शक से बचने लाखों का सामान

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कर्फ्यू वाली माता मंदिर से दो मासूम लड़कियों का अपहरण करने वाला बच्चा चोर गिरोह पिछले 4 महीने से भोपाल में था। किसी को उन पर शक ना हो इसलिए उन्होंने मर्सिडीज़ CAR, पर्शियन बिल्ली और महंगे कुत्ते पाल रखे थे। 

भोपाल की मिनाल रेजीडेंसी में 3 महीने तक रहा बच्चा चोर गिरोह

पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि मासूम बच्चों की चोरी करने वाला यह गिरोह 3 महीने तक जेके रोड स्थित मिनाल रेजीडेंसी में किराए पर रहा। पितृ पक्ष में कोलार स्थित इंग्लिश विला में किराए पर रहने के लिए आया था। पूछताछ में यह भी पता चला है कि दिल्ली का एक डॉक्टर इस गिरोह से कनेक्ट है। यह लोग ने संतान दंपतियों के लिए बच्चों का इंतजाम करते थे। डॉक्टर के जरिए इन्हें अच्छी डील मिल जाती थी। पुलिस पता लग रही है कि दोनों लड़कियों के अलावा इस रैकेट ने भोपाल में और क्या-क्या किया है। इसके अलावा अब तक कितने बच्चों की चोरी कर चुके हैं और कितने लोग इनके रैकेट में शामिल है। 

बेटे की गर्लफ्रेंड को भी गिरोह में शामिल कर लिया था 

पुलिस ने बताया कि इस रैकेट की सरगना अर्चना सैनी उम्र 38 वर्ष है। निशांत रामास्वामी उसका पार्टनर है। जब इस काम में पैसा ज्यादा मिलने लगा तो अर्चना ने अपने बेटे सूरज सैनी उम्र 19 वर्ष और उसकी गर्लफ्रेंड मुस्कान उम्र 19 वर्ष को भी अपने रैकेट में शामिल कर लिया। भोपाल में मंदिर से लड़कियों को लाने का काम मुस्कान ने किया था। अर्चना मर्सिडीज़ CAR में बैठी उसका इंतजार कर रही थी। 

दोनों लड़कियों को कर्फ्यू वाली माता ने बचा लिया

फिर परिवार का कहना है कि दोनों लड़कियों को कर्फ्यू वाली माता ने बचा लिया। इसी मंदिर से लड़कियों का अपहरण हुआ था। उसके बाद लड़कियों की मां मंदिर पर ही बैठी रही। इधर अर्चना ने लड़कियों को बेचने के लिए उनका मुंडन करवा दिया था। जिस खरीददार से बात हुई थी, वह पलट गया। मात्र ₹10000 दे रहा था। अर्चना इसके लिए तैयार नहीं थी। दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद चल रहा था इसी बीच पुलिस पहुंच गई। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!