BHOPAL NEWS- जिले की 7 में से 4 सीटों पर कांग्रेस पार्टी भारी नुकसान में, क्षेत्राधिकार की लड़ाई

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल जिले की सात विधानसभा सीटों में से चार विधानसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी भारी नुकसान में चल रही है। इन चारों सीटों पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं के बीच क्षेत्राधिकार की लड़ाई चल रही है। यानी पार्टी के प्रत्याशी को अपनी ही पार्टी के दूसरे नेताओं से खतरा है। 

उत्तर विधानसभा में आरिफ का उत्तराधिकारी कौन, चुनाव बाकी है

इस विषय में सबसे ज्यादा चर्चा भोपाल के उत्तर विधानसभा क्षेत्र की हो रही है। यहां पर कांग्रेस पार्टी के नेता आरिफ अकील एकमात्र और सर्वमान्य नेता हुआ करते थे परंतु जैसे ही उन्होंने अपने बेटे आतिफ अकील को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी घोषित किया है। उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली उनके भाई आमिर अकील ने उनसे अलग होने का ऐलान कर दिया। कहा जा रहा है कि आमिर के अलग हो जाने के कारण आरिफ की ताकत वैसे भी आधी हो जाती है। आतिफ की स्थिति इससे भी ज्यादा कमजोर है। 

हुजूर- ज्ञानचंदानी के रास्ते में डागा हाउस

भोपाल की हुजूर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी ने नरेश ज्ञानचंदानी को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है परंतु इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक जितेंद्र डागा को टिकट के आश्वासन पर कांग्रेस में शामिल किया गया था। अब डागा नाराज है। जब टिकट ही नहीं मिला तो कांग्रेस पार्टी किस काम की। इसलिए निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। यदि निर्दलीय चुनाव नहीं भी लड़ेंगे तब भी चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को नुकसान जरूर पहुंचाएंगे। 

बेरसिया में राम भाई मैहर अपनी फसल जयश्री को नहीं देंगे

भोपाल जिले की बैरसिया विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी ने जयश्री हरी करण को टिकट दिया है। इस सीट से दिग्विजय सिंह के समर्थक राम भाई मैहर सबसे सशक्त दावेदार थे। टिकट मिलने के आश्वासन पर राम भाई ने इस क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए काफी पैसा और समय खर्च किया है। उनका सारा इन्वेस्टमेंट न केवल जीरो हो गया बल्कि जयश्री हरी करण को फायदा पहुंचा रहा है। राजनीति में यह बात कोई भी सहन नहीं करता। 

नरेला विधानसभा- रईसा और शमसुल मिलकर कांग्रेस को नुकसान पहुंचाएंगे

कांग्रेस पार्टी की महिला नेता रईसा मलिक पूर्व में आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके हैं और पार्टी की ओर से अपना अधिकृत उम्मीदवार भी घोषित कर दिया गया है। रईसा मलिक के कारण कांग्रेस पार्टी के मुस्लिम वोट कट जाएंगे, जबकि माना जा रहा है कि इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को 100% मुस्लिम वोट मिलेंगे। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी को नरेला सीट पर समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ रहे शमसुल हसन उर्फ बल्ली भी नुकसान पहुंचाएंगे। कांग्रेस पार्टी ने इस सीट से मनोज शुक्ला को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!