BHOPAL NEWS - मुंडन के बाद कमलनाथ के द्वार पर मृत्यु भोज!, PCC ऑफिस में तोड़फोड़

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं का रौद्र रूप देखने को मिला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में तोड़फोड़ कर दी गई। दिग्विजय सिंह और उनके पुत्र जयवर्धन सिंह के पुतले जलाए गए, फोटो पर जूते मारे, गोबर पोता। सीएम कैंडिडेट कमलनाथ के बंगले के बाहर मृत्यु भोज जैसी पंगत लगाई गई। इससे पहले कमलनाथ के घर के दरवाजे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुंडन करवा कर खुद को लावारिस कांग्रेसी घोषित कर दिया था। 

दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह के खिलाफ भोपाल में प्रदर्शन

शनिवार को शाजापुर जिले के शुजालपुर, निवाड़ी, दतिया जिले की सेवढ़ा और मंदसौर की मल्हारगढ़ सीट के कैंडिडेट्स के खिलाफ असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने पीसीसी दफ्तर के सामने नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनके विधायक बेटे जयवर्धन सिंह का पुतला जलाया। इतना ही नहीं, दिग्विजय सिंह की फोटो को जूते मारे और गोबर भी पोता। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ भी की। देवास की खातेगांव सीट, रतलाम के जावरा, शाजापुर के शुजालपुर, बुरहानपुर, रीवा और सेमरिया, नर्मदापुरम के सिवनी मालवा सीटों पर कैंडिडेट्स के खिलाफ असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और पुतला फूंका। गुना, महू, पवई, सेवढ़ा और निवाड़ी सीट पर भी विरोध शुरू हो गया है। 

कमलनाथ के दरवाजे पर मृत्यु भोज जैसी पंगत लगे 

सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के भोपाल स्थित बंगले पर भी पहुंच गए। यहां जमकर नारेबाजी की। साथ ही दोपहर में बंगले के बाहर ही पंगत लगाकर खाना भी खाया। ये कार्यकर्ता शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे हैं। इनकी मांग है कि टिकट बदला जाए। शुजालपुर प्रत्याशी रामवीर सिंह सिकरवार का विरोध कर रहे कार्यकर्ता 100 से अधिक गाड़ियों से भोपाल पहुंचे। वे शाजापुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बंटी को टिकट देने की मांग कर रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार सुबह बंटी के समर्थकों ने शुजालपुर में रामवीर का पुतला जलाया। उन्होंने 'शराब ठेकेदार नहीं चलेगा' के नारे भी लगाए। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हीरेन्द्र सिंह यादव ने कहा, 'हाईकमान के सभी नेता 7 करोड़ में बिक गए। शराब ठेकेदार को टिकट देने का परिणाम चुनाव में भुगतना पड़ेगा।'

MP NEWS - खातेगांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी की कार के कांच फोड़े

देवास जिले की खातेगांव सीट पर कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद दीपक जोशी शनिवार को खातेगांव पहुंचे थे। वे नेमावर में मां नर्मदा और भगवान सिद्धनाथ के दर्शन करने वाले थे, इससे पहले ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोक लिया और काले झंडे दिखाए। उनके खिलाफ नारेबाजी की और उनकी कार के कांच तक फोड़ दिए। जोशी के गार्ड कार्यकर्ताओं की भीड़ में फंस गए। उनके साथ धक्कामुक्की भी हुई।

हंगामे के बीच जोशी गाड़ी से उतरकर कुछ देर रुके और फिर साथियों के साथ नेमावर निकल गए। हालांकि हंगामा करने वाले कार्यकर्ताओं का कहना है कि जोशी के गार्ड ने पहले गाली-गलौज की। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने अपना गुस्सा जाहिर किया, जिसमें गाड़ी के कांच फूट गए। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!