BHOPAL NEWS- कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला गाड़ी बदलकर भागे, छतरपुर वालों ने घेर लिया था

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला को छतरपुर से आए नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेर लिया था। श्री सुरजेवाला ना तो कार्यकर्ताओं के सवालों का जवाब दे पाए और ना ही उनका आक्रोश कम कर पाए। उल्टा उनके सवालों से बचने के लिए गाड़ी बदल कर, कांग्रेस कार्यालय से भाग गए। 

रणदीप सिंह सुरजेवाला- कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सवालों का जवाब नहीं दे पाए

श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला प्रदेश कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने के लिए आए थे। यहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से पांच सवाल पूछे। जैसे ही वह PCC से बाहर की तरफ निकले तो छतरपुर जिले की बिजावर विधानसभा सीट के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और सवाल पूछना शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री से सवाल पूछने वाले सुरजेवाला अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के सवालों का जवाब नहीं दे पाए। आधे घंटे तक कार्यकर्ताओं ने उनके कार्य को घेर कर रखा। जब उन्हें विश्वास हो गया कि कार्यकर्ता उन्हें इस तरीके से जाने नहीं देंगे तो उन्होंने गाड़ी बदली और सवाल पूछ रहे कार्यकर्ताओं को छोड़कर चले गए। 

बिजावर विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज क्यों है 

कांग्रेस पार्टी ने यहां से रेत कारोबारी चरण सिंह यादव को अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है। इलाके में चर्चा है कि यह टिकट सर्वे के आधार पर नहीं बल्कि डोनेशन के आधार पर दिया गया है। कांग्रेस पार्टी द्वारा कराए गए सर्वे में भुवन विक्रम सिंह सबसे ऊपर थे। टिकट कटने के कारण भवन विक्रम सिंह एवं उनके समर्थक पार्टी के फैसले से नाराज हो गए हैं। अपने सवालों का जवाब मांगने के लिए छतरपुर से भोपाल तक आए थे। 

जो कार्यकर्ताओं को कंट्रोल न कर पाए वह कैसा नेता

भारतीय राजनीति में नेट की परिभाषा बदल गई है। एक दशक पहले तक जब कोई नेता सामने आता था तो हंगामा कर रहे कार्यकर्ता पूर्ण अनुशासन में शांत हो जाया करते थे। यह उसे नेता के प्रति कार्यकर्ताओं का सम्मान हुआ करता था। कहा जाता था कि जो अपने नाराज कार्यकर्ताओं को कंट्रोल न कर पाए, उन्हें मोटिवेट ना कर पाए, प्रचार के काम में ना लगा पाए, वह नेता नहीं हो सकता। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!