BHOPAL NEWS - दक्षिण पश्चिम से पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता रिजेक्ट, शर्मा से लड़ेंगे सबनानी

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की पांचवी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा के प्रदेश महामंत्री और प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी को उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस पार्टी की ओर से पीसी शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। 

ज्ञानचंदानी के जवाब में सबनानी 

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की पांचवी लिस्ट, कांग्रेस पार्टी की दूसरी लिस्ट का जवाब नजर आती है। कांग्रेस पार्टी ने नरेश ज्ञानचंदानी को टिकट दिया ताकि हुजूर विधानसभा सीट पर सिंधी समाज का वोट कांग्रेस पार्टी को मिले। इसके जवाब में सिंधी समाज को अपने पक्ष में बनाए रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने भोपाल में एकमात्र शेष रह गई सीट से भगवान दास सबनानी को चुनाव का टिकट देकर सिंधी समाज को अपने साथ बनाए रखने का प्रयास किया है। दिनांक 3 दिसंबर 2023 को पता चलेगा कि, पार्टी का फैसला सही था या नहीं। 

भोपाल में कौन किसके सामने

  1. गोविंदपुरा - भाजपा से श्रीमती कृष्णा गौर के विरुद्ध कांग्रेस से श्री रविंद्र साहू।
  2. नरेला - भाजपा से श्री विश्वास सारंग के विरुद्ध कांग्रेस से श्री मनोज शुक्ला। 
  3. भोपाल उत्तर - भाजपा से श्री आलोक शुक्ला शर्मा के विरुद्ध कांग्रेस से श्री आतिफ आरिफ अकील। 
  4. भोपाल मध्य - भाजपा से श्री ध्रुव नारायण सिंह के विरुद्ध कांग्रेस से श्री आरिफ मसूद। 
  5. भोपाल दक्षिण पश्चिम - भाजपा से श्री भगवान दास सबनानी के विरुद्ध कांग्रेस से श्री पीपी शर्मा।
  6. हुजूर - भाजपा से श्री रामेश्वर शर्मा के विरुद्ध कांग्रेस से श्री नरेश ज्ञानचंदानी। 
  7. बैरसिया - भाजपा से श्री विष्णु खत्री के विरुद्ध कांग्रेस से श्रीमती जयश्री हरिकरण। 

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव कार्यक्रम

➡️ 𝟐𝟏 अक्टूबर - अधिसूचना जारी
➡️ 𝟑𝟎 अक्टूबर - नामांकन की अंतिम तिथि
➡️ 𝟑𝟏 अक्टूबर - नामांकनों की जांच
➡️ 𝟎𝟐 नवंबर -  नाम वापस लेने की अंतिम तिथि
➡️ 𝟏𝟕 नवंबर - मतदान  
➡️ 𝟎𝟑 दिसंबर - मतगणना एवं चुनाव परिणाम 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!