BHOPAL NEWS - चार इमली इलाके में रिटायर्ड जज ने सुसाइड कर लिया, मुंबई से भाई आया था

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की VIP कॉलोनी चार इमली में रिटायर्ड जज श्री प्रेम सिन्हा ने सुसाइड कर लिया। उनकी उम्र 63 वर्ष थी। एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उन्होंने खुद को डिप्रेशन का शिकार बताया है। लिखा है कि उनकी मृत्यु के लिए उनकी पत्नी, बेटा-बहू, बेटी-दामाद किसी को दोषी नहीं ठहराया जाए। घटना के समय घर में उनकी पत्नी और बेटी के अलावा मुंबई से आए भाई राकेश सक्सेना भी उपस्थित थे। 

प्रेम सिन्हा जिला सत्र न्यायाधीश उमरिया के पद से रिटायर हुए थे

भोपाल की हबीबगंज थाना पुलिस के मुताबिक प्रेम सिन्हा (63) उपांत कालोनी चार इमली में रहते थे। वह वर्ष 2020 में जिला सत्र न्यायाधीश उमरिया के पद से सेवानिवृत्त हुए थे और फिलहाल वे मप्र मध्यास्थता न्यायाधिकरण में बतौर सदस्य पदस्थ थे। स्वजन ने पुलिस को बताया कि पिछले एक-दो महीने से वह कुछ अवसाद में थे। वह शांत और एकांत में रहना पसंद करने लगे थे। पिछली 10 अक्टूबर को घरवाले उन्हें एक चिकित्सक के पास भी लेकर गए थे, जहां उनको परामर्श दिया गया था।

घर में पत्नी के अलावा बेटी और मुंबई से आया भाई था

सोमवार रात वह अपने बेडरूम में थे। रात करीब एक बजे पत्नी की नींद खुली तो वह बिस्तर पर नहीं दिखे। कुछ देर बाद वह बाथरूम से बाहर आए और पलंग पर सो गए। उसके बाद पत्नी भी सो गई। तड़के करीब चार बजे पत्नी की दोबारा नींद खुली तो वह नहीं दिखे। इधर-उधर देखने पर भी जब वह नहीं मिले तो उन्होंने बेटी और मुंबई से आए भाई राकेश सक्सेना को जानकारी। सभी लोग मकान की छत पर पहुंचे तो वे वहां टीनशेड में फांसी के फंदे पर लटके मिले। उन्हें तुरंत ही फंदे से उतारकर सीपीआर दिया गया और इलाज के लिए बंसल अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!