BHOPAL NEWS- अयोध्या नगर पुलिस थाने के सामने युवक का गला काटकर हत्या

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर इलाके में पुलिस थाने के ठीक सामने मध्य प्रदेश पर्यटन निगम के सुरक्षित सरयू पार्क में एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि मृत युवक का नाम महेंद्र अहिरवार है। वह अपने भाई और भाभी के साथ रहता था। 

अयोध्या नगर पुलिस थाने से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महेंद्र अहिरवार कल सुबह से अपने घर से गायब था। आज सुबह जब पुलिस को थाने के सामने बने सरयू पार्क में जब खून से लथपथ शव मिला, तो हुलिए के आधार पर महेंद्र के परिजनो को सूचना दी गई। महेंद्र के परिजनों ने लाश की शिनाख्त कर ली। महेंद्र का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था, साथ ही उसकी पीठ और पेट पर भी चोट के निशान थे।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आय़ा है कि 30 साल का महेंद्र अयोध्यानगर थाना क्षेत्र के ही शारदा नगर में अपने भैया और भाभी के साथ रहता था। महेंद्र के परिवार के बारे में ये भी सूचना मिली है कि 6 माह पहले उसकी पत्नी अपने बच्चो को लेकर अपने मायके रातीबढ़ चली गई थी। महेंद्र पेशे से मजदूरी करता था। फिलहाल प्रारंभिक जांच के मुताबिक पुलिस अलग-अलग एंगल से घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!