BHOPAL NEWS - भाजपा के प्रदेश कार्यालय में चुनाव प्रभारी के साथ धक्का मुक्की, गोली चलने वाली थी

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने धक्का मुक्की कर दी। नाराज कार्यकर्ता बीना से आए थे। भाजपा कार्यकर्ता प्रत्याशियों के चयन को लेकर नाराज थे। उनका कहना था कि जिसका नाम सर्वे में आया है उसे टिकट मिलना चाहिए। इस दौरान चुनाव प्रभारी के बॉडीगार्ड के साथ मारपीट भी की गई। 

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में गोली चलने वाली थी

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जब चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री के साथ हाथापाई शुरू की तो उनके बॉडीगार्ड ने उसे कार्यकर्ता को धक्का देकर अलग किया, जो हाथ उठा रहा था। इसके बाद कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रभारी के बॉडीगार्ड के साथ मारपीट शुरू कर दी। स्थिति नियंत्रण के बाहर होते देख चुनाव प्रभारी के बॉडीगार्ड ने पिस्टल निकालने की कोशिश की परंतु ठीक इसी समय स्थिति को संभाल लिया गया, अन्यथा आज भाजपा के प्रदेश कार्यालय में गोली चलने वाली थी।

जबलपुर के संभागीय कार्यालय में हंगामा 

भारतीय जनता पार्टी के जबलपुर स्थित संभागीय कार्यालय में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। यहां पूर्व मंत्री शरद जैन की जगह प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के नजदीकी माने जाने वाले अभिलाष पांडे को टिकट दिया गया है। पूर्व मंत्री शरद जैन के समर्थक इस बात से नाराज है। उनका कहना है कि कार्यकर्ताओं की मंशा और सर्वे के खिलाफ प्रत्याशी घोषित किया गया है। 

मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश कार्यालय में हंगामा 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!