Business ideas - प्रत्येक 3 महीने में 5 लाख की कमाई, चालू पूंजी चार लाख रुपए

Bhopal Samachar

Low investment high profit startup small business ideas in India

आप 10वीं पास है या ग्रेजुएट, इंजीनियर हैं या MBA, महिला है या पुरुष, हाउसवाइफ है या रिटायर्ड कर्मचारी इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। यदि आप अनजान लोगों से परिचय करने की कला जानते हैं। लोगों को अपनी बात समझने में सफल हो जाते हैं तो यह स्टार्टअप स्मॉल स्केल बिजनेस आपके लिए परफेक्ट है। ना कोई मशीन लगानी है और ना ही कोई ऑफिस खोलना है। एक कैटलॉग से आपका बिजनेस शुरू हो जाएगा। यदि आपके पास चालू पूंजी के लिए चार लाख रुपए हैं तो आप प्रत्येक 3 महीने में ₹500000 की कमाई आसानी से कर सकते हैं। 

business opportunities in india

बहुत पुरानी बात है जब लोग सिर्फ रहने के लिए घर बनाते थे लेकिन अब देखने लायक घर बनाए जा रहे हैं। कुछ लोगों का किचन पिकनिक स्पॉट जैसा होता है, समय बिताने का मन करता है। कुछ घरों में बाथरूम टूरिस्ट पॉइंट जैसा होता है, चले जाओ तो लौटकर आने का मन ही नहीं करता। कहने का मतलब यह है कि, लोग अपने घरों पर दिल खोलकर पैसा खर्च कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में जो व्यक्ति घर की दीवार, फर्श या छत को लग्जरी लुक देने वाले प्रोडक्ट का बिजनेस करेगा, वह लाखों में खेलेगा। किस प्रकार का बिजनेस शुरू करने के लिए करोड़ों रुपए कैपिटल लगती है। शोरूम खोलना पड़ता है परंतु एक प्रोडक्ट ऐसा है जो केवल कैटलॉग पर बिक जाता है। किसी शोरूम और गोदाम की जरूरत नहीं है। इस प्रोडक्ट का नाम MARBLE SHEET है। यह मार्बल का विकल्प है। पानी से नुकसान नहीं होता, आग लगने पर 200 डिग्री सेल्सियस काला भी नहीं पड़ता। गोल घुमाया जा सकता है। पिलर पर लगाया जा सकता है। कीमत मार्बल की तुलना में 50% कम होती है।

youth entrepreneurship ideas in india 

युवा लड़के लड़कियों के लिए यह प्रोडक्ट बिल्कुल परफेक्ट फिट है, क्योंकि यह प्रोडक्ट उनके ही जमाने का है। नई उम्र के लड़के लड़कियां इस प्रोडक्ट की टेक्नोलॉजी के बारे में लोगों को बड़ी आसानी से समझा सकते हैं। कीमत कम होने के कारण लोग आपकी बात को अंत तक ध्यान पूर्वक सुनेंगे। भारत के ज्यादातर होटल, हॉस्टल, ऑफिस एवं अन्य कई प्रकार के निर्माण में मार्बल शीट का उपयोग प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। इंटरनेट पर सर्च करके देख सकते हैं। आपको इसकी डिमांड के बारे में अंदाजा लगाजाएगा। 

business ideas for women in india 

मार्बल शीट किचन और बाथरूम के लिए सबसे ज्यादा खरीदा जा रहा है। एक रसोई घर के बारे में महिला से ज्यादा अच्छा किसे पता होता है। वह बड़ी आसानी से समझ सकती है कि रसोई घर में किस प्रकार की स्थिति होती है और हल्की वजन वाली मार्बल शीट किस प्रकार फायदेमंद होती है।

profitable business ideas in india 

6X8 या इससे बड़ी साइज की मार्बल शीट 1500 रुपए में मिल जाती है। विक्रय मूल्य ₹3000 से कम नहीं होता। 10X10 के कमरे का इंटीरियर करने में लगभग ₹200000 का खर्चा आता है और इसमें आपका प्रॉफिट मार्जिन लगभग 70000 रुपए होता है। यदि 3 महीने में 10 कमरों का काम किया तो टोटल ग्रॉस प्रॉफिट ₹700000 के आसपास होगा। इसमें से ₹200000 सभी प्रकार के खर्च एवं टैक्स के लिए निकाल देते हैं तो ₹500000 का प्रॉफिट फिर भी होता है। इस बिजनेस की सफलता के लिए सिर्फ एक शर्त है, मुंह में शक्कर और पांव में चक्कर होना चाहिए अर्थात सबसे मधुर शब्दों में बातचीत करें और लगातार नए-नए ग्राहकों की तलाश में घूमते रहें। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article)

व्हाट्सएप में प्रतिदिन बिजनेस आइडियाज एवं बिजनेस न्यूज़ प्राप्त करने के लिए कृपया यहां क्लिक करके व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वाइन करें। ✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!