Central Government employees news - केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली का बोनस

Bhopal Samachar

Government of India employees Diwali bonus

भारत सरकार ने अपने सभी केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली का बोनस घोषित कर दिया है। यह बोनस उनकी एक महीने की सैलरी के बराबर होगा। अर्ध सैनिक बल के कर्मचारियों को भी इस बोनस के दायरे में लाया गया है।

भारत सरकार के सभी अराजपत्रित कर्मचारी एवं अर्ध सैनिक बल के कर्मचारियों को बोनस

केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय ने केंद्रीय कर्मचारियों को नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (एडहॉक बोनस) देने की घोषणा की है। इसका लाभ ग्रुप बी और ग्रुप सी के तहत आने वाले अराजपत्रित कर्मचारी को मिलेगा। ये वो सरकारी कर्मचारी है, जो किसी प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस स्कीम के तहत नहीं आते हैं। इसके अलावा इसमें अर्धसैनिक बल के कर्मचारी भी शामिल है। अगर बोनस की रकम की बात करें तो ये कर्मचारियों की ऐवरेज सैलरी, गणना की उच्चतम सीमा के अनुसार दोनों में से जो भी कम हो, उसके आधार पर तय होता है। 

बोनस की रकम की गणना का फार्मूला

कर्मचारियों की ऐवरेज सैलरी, गणना की उच्चतम सीमा के अनुसार, जो भी कम हो, उसके आधार पर बोनस जोड़ा जाता है। 30 दिनों का मासिक बोनस करीब एक महीने की सैलरी के बराबर होगा। उदाहरण के लिए:- 
  • कर्मचारी को 18000 रुपए मिल रहे हैं, तो उसका 30 दिनों का मासिक बोनस लगभग 17,763 रुपए होगा। 
  • 7000*30/30.4= 17,763.15 रुपए (17,763 रुपए) बनेगा। 
  • इस तरह के बोनस का फायदा, केंद्र सरकार के उन कर्मचारियों को मिलेगा, जो 31 मार्च 2023 तक सर्विस में रहे हैं। 
  • साल 2022-23 के दौरान कम से कम छह महीने तक लगातार ड्यूटी दी है। 
  • एडहॉक बेस पर नियुक्त अस्थायी कर्मचारियों को भी ये बोनस मिलेगा, लेकिन सर्विस में कोई ब्रेक नहीं होना चाहिए।

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!