dashara kab hai date and muhurta - दशहरा 2023 की तारीख और शुभ मुहूर्त समय

Bhopal Samachar
भारतवर्ष में विजयदशमी एवं दशहरा एक ही तिथि अथवा तारीख पर मनाए जाते हैं। आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजयदशमी एवं दशहरा का त्यौहार मनाया जाता है। वर्ष 2023 में विजयदशमी एवं दशहरा दिनांक 24 अक्टूबर दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर दो शुभ योग बन रहे हैं। सुबह 6:27 बजे से लेकर दोपहर 3:38 बजे तक रवि योग रहेगा और दोपहर 3:40 बजे से पूरी रात्रि वृद्धि योग रहेगा। 

विजयदशमी एवं दशहरा तिथि और रावण दहन का शुभ मुहूर्त 

आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि दिनांक 23 अक्टूबर की शाम 5:44 बजे से प्रारंभ होगी एवं 24 अक्टूबर को दोपहर 3:14 बजे समाप्त हो जाएगी। रावण का वध करने वाले श्री राम, भगवान श्री हरि विष्णु का अवतार हैं इसलिए वैष्णव संप्रदाय की मान्यता के अनुसार रावण दहन किया जाएगा। वैष्णव संप्रदाय की मान्यता है कि जिस तिथि में सूर्योदय होता है, त्योहार के लिए वही तिथि स्वीकार की जाती है। इसलिए भारतवर्ष में रावण दहन का कार्यक्रम दिनांक 24 अक्टूबर को होगा। शुभ मुहूर्त शाम 5:43 बजे से ढाई घंटे रात्रि 8:12 बजे तक रहेगा। 

dashara date and muhurta 

  • दशमी तिथि प्रारंभ- 23 अक्टूबर की शाम 5:44 बजे से।
  • दशमी तिथि समाप्त - 24 अक्टूबर को दोपहर 3:14 बजे। 
  • रावण दहन का शुभ मुहूर्त - 24 अक्टूबर को शाम 5:43 बजे से रात्रि 8:12 बजे तक। 
  • गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर को सूर्योदय से लेकर दोपहर 3:14 बजे तक। 
  • वाहन खरीदी का शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर को सूर्योदय से लेकर दोपहर 3:14 बजे तक। 
  • संपत्ति खरीदने का शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर को सूर्योदय से लेकर दोपहर 3:14 बजे तक। 
  • मुंडन संस्कार का शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर को सूर्योदय से लेकर दोपहर 3:14 बजे तक। 
  • भूमि पूजन का शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर को सूर्योदय से लेकर दोपहर 3:14 बजे तक। 
  • उपनयन संस्कार का शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर को सूर्योदय से लेकर दोपहर 3:14 बजे तक। 
  • अन्नप्राशन संस्कार का शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर को सूर्योदय से लेकर दोपहर 3:14 बजे तक। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!