दशहरा पर धन वृद्धि एवं मनोकामना पूर्ति के उपाय - Home remedies for dussehra

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित भारत के कई क्षेत्रों में दशहरा के अवसर पर धन वृद्धि एवं मनोकामना पूर्ति के लिए विभिन्न उपाय किए जाते हैं। हम यहां पर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र में प्रचलित उपाय के बारे में संक्षिप्त जानकारी दे रहे हैं। यह सभी लोक मान्यताओं पर आधारित हैं और भारत के प्राचीन शास्त्रों में इनका उल्लेख नहीं मिलता। 

dussehra Pooja method for fulfillment of wishes

व्यापारिक लाभ में वृद्धि के लिए - विजयादशमी के दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा करें। पूजा में एक श्रीफल शामिल करें। इसके बाद इसे घर या कार्यस्थल पर तिजोरी में रख दें। इस उपाय से कुछ ही दिनों में आपको असर दिखने लगेगा।
बचत में वृद्धि के लिए - विजयादशमी के दिन मां दुर्गा के पैरों को लाल रंग के कपड़े से पोंछें। इसके बाद उस पवित्र कपड़े को अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दें। ध्यान दें कि कपड़ा रखते समय आसपास कोई नहीं होना चाहिए।
कुबेर की कृपा के लिए - अगर आप रावण दहन में शामिल हों, तो वहां से दहन की एक चुटकी राख घर ले आएं। उस राख को अपनी तिजोरी में या जहां भी आप पैसे रखते हों वहां रख दें। ध्यान दें कि यह उपाय ब्रह्म मुहूर्त में ही किया जाना चाहिए। 
नौकरी और व्यापार में सफलता के लिए: दशहरा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और भगवान राम की पूजा करें। पूजा के दौरान 10 फल चढ़ाएं और 'ॐ विजयायै नम:' का जाप करें। पूजा के बाद प्रसाद बांट दें।
आर्थिक उन्नति के लिए: दशहरा के दिन से लेकर लगातार 43 दिनों तक कुत्ते को प्रतिदिन बेसन के लड्डू खिलाएं। इससे आपकी धन संबंधित समस्याएं दूर होंगी।
शत्रुओं से मुक्ति के लिए: दशहरा के दिन शमी के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से शत्रुओं का नाश होता है।
कानूनी समस्याओं से मुक्ति के लिए: दशहरा के दिन शमी के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं और भगवान राम का ध्यान करें। ऐसा करने से कानूनी समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
रोगों से मुक्ति के लिए: दशहरा के दिन एक साबूत पानीदार नारियल लें और उसे अपने उपर से 21 बार वारकर किसी रावण दहन की आग में डाल दें। ऐसा करने से रोगों से मुक्ति मिलती है।
शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति के लिए: दशहरे के दिन शमी का पेड़ लगाने या फिर शाम के समय शमी पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक लगाने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के अशुभ प्रभाव में कमी आती है।
गुप्त दान: दशहरा के दिन शाम को लक्ष्मी पूजा कर गुप्त तरीके से अन्न, झाड़ू, वस्त्र दान करने से मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं। 
रोग से मुक्ति के लिए- दशहरा के दिन घर में सुंदरकांड करने से समस्त रोग और बीमारियों से छुटकारा मिलता है। इस दिन हवन भी करने की परंपरा है। इसके साथ ही अगर घर में कोई आए दिन बीमार रहता है तो दशहरा वाले दिन एक नारियल 7 बार रोगी के सिर से वारकर रावण दहन की आग में डाल दें, इससे स्वास्थ लाभ मिलेगा। 

दशहरा के दिन क्या करें 

  • दशहरा के दिन शमी के पेड़ के पास दीपक जलाए तथा भगवान राम का ध्यान करें। 
  • दशहरा के दिन मध्यान्ह शुभ मुहूर्त में माता रानी की पूजा करें और 10 प्रकार के फल अर्पित करें। 
  • दशहरा या विजयदशमी के दिन नीलकंठ पक्षी का दर्शन करें।
  • दशहरा की शाम को लक्ष्मी माता का ध्यान करते हुए किसी मन्दिर में जाकर झाड़ू दान दें। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!