चंद्र ग्रहण की तारीख, समय, सूतक एवं राशिफल - Lunar eclipse date, time and sutak

Bhopal Samachar
भारत में शरद पूर्णिमा दिनांक 28 अक्टूबर 2023 के दिन चंद्र ग्रहण होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह आंशिक चंद्रग्रहण है। यह मूल रूप से मेष, वृषभ मिथुन और धनु राशि के नागरिकों को प्रभावित करेगा। उपरोक्त राशियों के लिए हानिकारक होगा एवं इसका प्रभाव 3 महीने से लेकर 1 साल तक रह सकता है। उपरोक्त राशि वाले लोगों को चाहिए कि वह चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा के संपर्क में ना आए। यदि जीवन के लिए ऐसा करना अनिवार्य है तो फिर दान इत्यादि उपाय करें। 

पढ़िए आंशिक चंद्र ग्रहण क्या होता है

पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी में परिवर्तन होता रहता है। जब चंद्रमा, पृथ्वी के सबसे निकट होता है तब उसकी दूरी पृथ्वी के केंद्र से लगभग 363104 किलोमीटर होती है और जब चंद्रमा पृथ्वी के सबसे दूर होता है तब पृथ्वी के केंद्र से चंद्रमा की दूरी लगभग 405696 किलोमीटर होती है। दिनांक 28 अक्टूबर 2023 को पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी 372 341 किलोमीटर होगी। इस समय चंद्रमा पृथ्वी से दूर जा रहा है और अगले 9 दिनों में यह पृथ्वी से 404569 किलोमीटर दूर हो जाएगा। सरल शब्दों में यह पृथ्वी से दूर जाता हुआ चंद्रमा है इसलिए इसे आंशिक चंद्रग्रहण कहा गया। 

अक्टूबर महीने में चंद्र ग्रहण 

  • चंद्र ग्रहण की तिथि- आश्विन मास शुक्ल पक्ष, शरद पूर्णिमा। 
  • चंद्र ग्रहण की तारीख - शनिवार रविवार, 28-29 अक्टूबर की दरमियानी रात। 
  • चंद्र ग्रहण प्रारंभ - मध्य रात्रि 1:05 बजे से। 
  • चंद्र ग्रहण समाप्त - मध्य रात्रि 2:24 बजे तक। 
  • चंद्र ग्रहण का सूतक काल - दोपहर 2:50 बजे से।

चंद्र ग्रहण कहां-कहां पर दिखाई देगा 

भारत, नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, भूटान, मंगोलिया, चीन, ईरान, रूस, कजाकिस्तान, सऊदी अरब, सूडान, इराक, तुर्की, अल्जीरिया, जर्मनी, पोलैंड, नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका, इटली, यूक्रेन, फ्रांस, नॉर्वे, ब्रिटेन, स्पेन, स्वीडन, मलेशिया, फिलीपींस, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान, इंडोनेशिया, कोरिया, ब्राजील का पूर्वी भाग। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!