MP NEWS TODAY ELECTION POLITICS - मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण राजनीतिक समाचार

Bhopal Samachar
कांग्रेस में लगातार बढ़ रहा विरोध, इस्तीफों की कतार में एक और इस्तीफा। पिछड़ा वर्ग के साथ अन्याय और कांग्रेस द्वारा विश्वासघात से आहत कांग्रेस नेता रक्षपाल सिंह यादव ने दिया इस्तीफा।

➡️ जबलपुर स्थित हाई कोर्ट ऑफ़ मध्य प्रदेश ने मध्य प्रदेश शासन के मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बेस को आदेश दिया है कि वह राज्य प्रशासनिक सेवा की महिला अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती निशा बांगरे के इस्तीफा के मामले में 23 अक्टूबर तक फैसला करें। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन फार्म जमा करने की लास्ट डेट 30 अक्टूबर है।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव कार्यक्रम

➡️ 𝟐𝟏 अक्टूबर - अधिसूचना जारी
➡️ 𝟑𝟎 अक्टूबर - नामांकन की अंतिम तिथि
➡️ 𝟑𝟏 अक्टूबर - नामांकनों की जांच
➡️ 𝟎𝟐 नवंबर - नाम वापस लेने की अंतिम तिथि
➡️ 𝟏𝟕 नवंबर - मतदान
➡️ 𝟎𝟑 दिसंबर - मतगणना एवं चुनाव परिणाम



➡️ सतना जिले के चित्रकूट विस से वर्तमान विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी निलांशु चतुर्वेदी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।वह दो बार से लगातार इस सीट से विधायक हैं इस बार उनका मुकाबला भाजपा के सुरेंद्र सिंह गहरवार से है।यह कांग्रेस की परंपरागत सीट है।

➡️ भारतीय जनता पार्टी ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की पांचवी लिस्ट जारी कर दी है। यहां क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

➡️ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्वालियर में सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि सिंधिया परिवार से मेरा दो तरह से संबंध है। पहला- काशी को डेवलप करने में सिंधिया परिवार की बड़ी भूमिका रही है। यहां कई घाट बनवाए। आज काशी का विकास हो रहा है, उसे देखकर महाराज माधवरावजी की आत्मा प्रसन्न होगी। दूसरा- ज्योतिरादित्य गुजरात के दामाद हैं। इस नाते भी ग्वालियर से मेरी रिश्तेदारी है।

➡️ भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रभारी भूपेंद्र यादव के साथ मारपीट की स्थिति बन गई थी। बिना के कार्यकर्ताओं में से एक ने हाथ उठा लिया था कि तभी उनके बॉडीगार्ड ने उसे कार्यकर्ता को धक्का देकर दूर किया। इसके बाद प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और उन्होंने भूपेंद्र यादव के बॉडीगार्ड के साथ मारपीट कर दी।

➡️ होशंगाबाद से भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीता शरण शर्मा को पुनः उम्मीदवार बनाया है।यहां से कांग्रेस पार्टी ने उनके खिलाफ सगे भाई पूर्व विधायक गिरजा शंकर शर्मा को उम्मीदवार बनाया है।

➡️ भाजपा से जबलपुर संभागीय कार्यालय में टिकट वितरण से नाराज कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। रानीताल पार्टी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तर मध्य विधानसभा प्रत्याशी अभिलाष पांडे का विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। पार्टी कार्यालय में पूर्व विधायक उत्तर मध्य शरद जैन के पुत्र रोहित जैन एवं समर्थक कार्यकर्ताओं द्वारा लगभग 40-50 की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष वी.डी शर्मा के विरोध में नारेबाजी प्रदर्शन की गई।

➡️ मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा एवं कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया में काफी कुछ नया देखने को मिला है। भिंड विधानसभा के विधायक श्री संजीव कुशवाहा का नाम पटवारी भर्ती घोटाले में आया था। इसके कारण पार्टी ने उनका टिकट काट दिया है। 

केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का डांस


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!