मध्य प्रदेश के संविदा कर्मचारी एवं आशा ऊषा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए गुड न्यूज़ - MP NEWS

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश शासन के लिए काम करने वाले संविदा कर्मचारी, आशा उषा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका इत्यादि सभी के लिए गुड न्यूज़ है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अधिसूचना जारी हुई है जिसके अनुसार उपरोक्त सभी अस्थाई कर्मचारियों को PM-JAY आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा। 

डिपार्टमेंट की ओर से दावा किया गया है कि यह अधिसूचना मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले जारी कर दी गई थी। इसके तहत मध्य प्रदेश के सभी विभागों की संविदा कर्मचारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत काम करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका, आशा उषा कार्यकर्ता एवं समस्त अस्थाई कर्मचारियों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत का लाभ दिया जाएगा। 

आयुष्मान भारत - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना

आयुष्मान भारत - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY), भारत सरकार की एक फ्लैगशिप योजना है जिसमें 10 करोड़ से अधिक गरीब और कमजोर लाभार्थी परिवारों को 1 साल में ₹500000 तक का हेल्थ इंश्योरेंस किया जाता है। पात्र हितग्राही किसी भी प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवा सकते हैं। उनके इलाज का पैसा सरकार द्वारा दिया जाता है। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!