भाजपा कार्यालय भोपाल में मऊगंज के कार्यकर्ताओं ने कहा, प्रत्याशी बदलो नहीं तो वोट बदलेंगे - MP NEWS

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज नवगठित जिला मऊगंज, नर्मदा पुरम एवं पंधाना के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसमें मऊगंज के कार्यकर्ताओं की संख्या सबसे ज्यादा थी। दो बसों में भरकर कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे थे। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि या तो प्रत्याशी बदलो या फिर हम अपना वोट बदल देंगे। भारतीय जनता पार्टी ने यहां पर शिवराज सिंह चौहान का आशीर्वाद प्राप्त बसपा मूल के श्री प्रदीप पटेल को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। 

रामजीत पांडे, मऊगंज ने कहा

'मैं पोलिंग क्रमांक 171 का बूथ अध्यक्ष हूं। 30 साल से पार्टी का काम करता आ रहा हूं। इस बार हमारी मांग है कि हमारे यहां क्षेत्र का नेता दिया जाए। हम को वर्ग विशेष, व्यक्ति विशेष से मतलब नहीं है। हमारे मऊगंज के नजदीक का कोई भी व्यक्ति प्रत्याशी चलेगा। हमारा वर्तमान प्रत्याशी सनातन विरोधी है। उनकी अभी एक किताब है वह दिल्ली तक जा रही है। उन्होंने रामायण जलाई। तुलसी पर उन्होंने पेशाब की। वे बहुजन समाज पार्टी में थे। उनकी अभी तक बहुजन समाज पार्टी वाली मानसिकता गई नहीं। वे अपना काम साधने के लिए बीजेपी में हैं। वह टोटल सनातन विरोधी हैं।'

अनुराग सिंह, मऊगंज ने कहा 

'हमारा अभी नया जिला बना है। पांच साल पहले शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि हमें बीजेपी का विधायक दीजिए। इस बार हमारी मांग उनसे है कि इस बार हमें आप क्षेत्रीय प्रत्याशी दीजिए। क्योंकि हमने अपने वचन को पूरा किया था। इस बार आप भी अपना वचन पूरा कीजिए। हम लगभग 500 लोग चंदा एकत्रित करके अपने जेब के पैसे से भोपाल आए हैं। हम किसी के समर्थन में नहीं बल्कि क्षेत्रीय नेता और क्षेत्रीय प्रत्याशी की मांग करने आए हैं। 

नर्मदा पुरम के कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन किया 

नर्मदा पुरम सीट से भारतीय जनता पार्टी ने विधायक श्री सीता शरण शर्मा को फिर से प्रत्याशी घोषित किया है। उनके खिलाफ प्रदर्शन करने आए कार्यकर्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं का अपमान करने वाले और कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करवाने वाले नेता के समर्थन में प्रचार नहीं करेंगे। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!