भोपाल की तरफ बढ़ रही महिला डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे को भीम आर्मी का समर्थन - MP NEWS

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के बालाघाट की बेटी, हरियाणा के गुरुग्राम की बहू, राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी एवं छतरपुर में डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदस्थ श्रीमती निशा बांगरे ने पहले संतान पालन के लिए अवकाश लिया। फिर बैतूल जिले के आमला क्षेत्र में अंडर कंस्ट्रक्शन मकान में गृह प्रवेश का विवादित कार्यक्रम आयोजित किया, और शासन के निर्देशों से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया। अब चुनाव लड़ने के लिए पदयात्रा कर रही है। आज सलकनपुर तक पहुंच गई है। ताजा खबर यह है कि भीम आर्मी ने श्रीमती निशा बांगरे को समर्थन का ऐलान कर दिया है। 

भीम आर्मी सीहोर के जिलाध्यक्ष मुकेश आजाद का बयान

आज सलकनपुर से भोपाल की तरफ पैदल रवाना हुई अवकाश प्राप्त महिला डिप्टी कलेक्टर श्रीमती निशा बांगरे के साथ भीम आर्मी सीहोर के जिलाध्यक्ष श्री मुकेश आजाद और उनके कुछ साथी भी शामिल थे। इंडिया टीवी के पत्रकार से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि, चंद्रशेखर भाई का आदेश हुआ है, इसलिए हम श्रीमती निशा बांगरे की पदयात्रा में शामिल होने आए हैं, और यहां से भोपाल तक जाएंगे। उन्होंने यह भी दावा किया है कि, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और उनसे जुड़े हुए सभी संगठन इस पदयात्रा को समर्थन दे रहे हैं। 

सलकनपुर में दिखे नीलकछार में गायब

यहां उल्लेख करना अनिवार्य है कि भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष एवं उनके समर्थक कार्यकर्ता सलकनपुर में श्रीमती निशा बांगरे के साथ दिखाई दिए थे परंतु नीलकछार गांव में नजर नहीं आए। यहां श्रीमती निशा बांगरे के साथ 4 पुरुष और एक महिला दिखाई दी। 

श्रीमती निशा बांगरे- पार्टी बदल गई क्या

अब तक कहा जा रहा था कि, श्रीमती निशा बांगरे बैतूल जिले की आमला विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भी उनके समर्थन में बयान जारी किया था। हाई कोर्ट में उनका केस कांग्रेस पार्टी के सांसद श्री विवेक तंखा ने लड़ा था, लेकिन सीहोर में अचानक उनके साथ भीम आर्मी दिखाई दी। मध्य प्रदेश में बसपा से गठबंधन कर चुनाव लड़ रही गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का नाम लिया गया। सवाल यह है कि क्या श्रीमती निशा बांगरे की पार्टी भी बदल गई। क्या मध्य प्रदेश शासन के अलावा उन्होंने कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन करने से पहले ही रिजाइन कर दिया। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!