हम गारंटी लेते हैं, हम चुनाव जिता कर देंगे, यशोधरा राजे समर्थकों का भोपाल में प्रदर्शन - MP NEWS

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने खराब स्वास्थ्य के चलते 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। इसके बाद शिवपुरी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय आकर अपनी एकता और संकल्प का प्रदर्शन किया। उन्होंने पार्टी से कहा कि आप तो केवल नामांकन फार्म दाखिल करवा दीजिए, हम गारंटी लेते हैं, हम चुनाव जिता कर देंगे। 

उल्लेखनीय है कि, सन 1998 से लेकर अब तक दो लोकसभा चुनाव सहित सभी विधानसभा चुनाव जीतने वाली शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि अब मेरी उम्र हो गई है। 4-4 बार कोरोना वायरस का संक्रमण हो चुका है। अब मैं इतनी दौरे नहीं कर पाऊंगी। एक दिन पहले जब उन्होंने शिवपुरी में राजमाता सिंधिया की प्रतिमा के अनावरण के भव्य कार्यक्रम में यही बात दोहराई तो शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र का माहौल बदल गया। 

यशोधरा राजे पार्टी के निर्देशों का उल्लंघन नहीं कर पाएंगी

शिवपुरी विधानसभा से लगभग 300 भाजपा कार्यकर्ता आज भोपाल में स्थित प्रदेश कार्यालय आए। यहां उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। उन्हें बताया कि, यशोधरा राजे सिंधिया भाजपा की संस्थापक कैलाश वासी अम्मा महाराज की सुपुत्री है और शिवपुरी उनकी कर्मस्थली है। उनके चुनाव नहीं लड़ने से अच्छा संदेश नहीं जाएगा। जबकि यदि वह चुनाव लड़ती है तो इसका सकारात्मक प्रभाव आसपास की कई विधानसभा सीटों पर पड़ेगा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि, एक बार पहले भी ऐसा ही प्रसंग आया था। राजमाता विजयाराजे सिंधिया, बहुत बीमार थी और चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं थी। तब कार्यकर्ताओं ने जिम्मेदारी उठाई थी। हम फिर से जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार हैं। पार्टी केवल उन्हें नामांकन फार्म दाखिल करने का निर्देश दे। उनके संस्कार होने पार्टी के निर्देश का उल्लंघन करने नहीं देंगे।

सिर्फ कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि धर्मगुरु और शहर काजी भी आए थे

यशोधरा राजे सिंधिया के पक्ष में एकता का प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं में भाजपा के चारों मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, केपी परमार, जितेंद्र रावत, किरण सिंह लोधी, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नवाब सिंह कुशवाहा, दिलीप मुद्गल, लायंस क्लब शिवपुरी साउथ के चार्टर अध्यक्ष आलोक बिंदल, शहर काजी, विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के अध्यक्ष धर्मगुरु, जिला पंचायत सदस्य जनपद सदस्य सरपंच बूथ प्रभारी इत्यादि शामिल थे। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!