MP NEWS - अशोकनगर में नोट बांटते भाजपा प्रत्याशी का वीडियो वायरल, आचार संहिता का मामला दर्ज

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में कन्या पूजन के बहाने महिलाओं को नोट बांटते भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी का एक वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद उनके खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया गया है। भाजपा प्रत्याशी का नाम जजपाल सिंह जज्जी है। यह वही नेता है जो पिछले 5 साल जाति प्रमाण पत्र के झमेले में फंसे रहे थे। 

मामला दर्ज होने के बाद भाजपा प्रत्याशी की स्वीकारोक्ति वीडियो भी वायरल

वायरल हुआ वीडियो नवदुर्गा उत्सव के दौरान अष्टमी का बताया जा रहा है। मंगलवार को पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी के भाई शीतल सिंह और समर्थक प्रताप भानु सिंह यादव पप्पू रातीखेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। प्राथमिक जांच के बाद इस मामले में भाजपा प्रत्याशी को भी नामजद आरोपी बनाया गया है। कन्या पूजन के बहाने महिलाओं को नोट बांटने का वीडियो वायरल होने के बाद एक और वीडियो वायरल हुआ है। इसमें भाजपा प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी कह रहे हैं कि उनके खिलाफ हजारों मामले दर्ज हो जाए परंतु वह भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए कन्या पूजन करते रहेंगे। 

कन्या पूजन में महिलाओं को नोट क्यों बांटे: कांग्रेस मीडिया प्रभारी 

अशोकनगर में यह मामला संस्कार और संस्कृति से जोड़ दिया गया है। कांग्रेस पार्टी की ओर से आचार संहिता की उलझन की शिकायत की गई थी परंतु जनता का मूड बदलता हुआ देखकर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अपने स्टैंड से पीछे हट गए हैं। कांग्रेस पार्टी के मीडिया प्रभारी रितेश जैन का कहना है कि कन्या पूजन में अधिकतम 13 वर्ष तक की कन्याओं को आमंत्रित किया जाता है परंतु वायरल वीडियो में भाजपा के प्रत्याशी महिलाओं को 500-500 की नोट देते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!