मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर भाजपा और कांग्रेस का विरोध, बगावत और प्रदर्शन - MP NEWS

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस पार्टी की ओर से सीएम कैंडिडेट कमलनाथ के सरकारी आवास के बाहर प्रदर्शन के अलावा मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर कांग्रेस पार्टी के दोनों नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का विरोध और उनके खिलाफ प्रदर्शन चल रहे हैं। दशहरा मिलन समारोह के नाम पर बगावत का ऐलान शुरू हो गया है। बिल्कुल सामान स्थित भारतीय जनता पार्टी में है। यहां टिकट वितरण केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से हुआ है इसलिए प्रदेश स्तरीय नेताओं के पुतले नहीं जलाए जा रहे हैं परंतु घोषित प्रत्याशी की खिलाफत और बगावत का ऐलान लगातार जारी है।

बड़नगर विधानसभा से राजेंद्र सोलंकी निर्दलीय लड़ेंगे

बड़नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी ने श्री राजेंद्र सिंह सोलंकी को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था। आज संशोधित सूची में उनके स्थान पर विधायक श्री मुरली मोरवाल को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इस समाचार के बाद श्री राजेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि, 'फिलहाल, मेरी किसी भी बड़े नेता से बात नहीं हो पाई है। मुझे अभी मीडिया से ही खबर लगी है कि मेरा टिकट काट दिया गया है। अब मैं निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा।' 

निशा बांगरे- कांग्रेस का टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय लडूंगी

बैतूल जिले की आमला सीट से कांग्रेस ने तीसरी सूची में मनोज मालवे को उम्मीदवार बनाया है। यहां से पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे दावेदारी कर रही हैं। उन्होंने कहा है कि कमलनाथ से मिलकर उनका रुख पूछूंगी। टिकट नहीं मिलता है तो निर्दलीय चुनाव लड़ूंगी।

नर्मदा पुरम में सविता दीवान ने बगावत का ऐलान किया

पहले होशंगाबाद अब नर्मदा पुरम जिले में कांग्रेस पार्टी की प्रतिष्ठित महिला नेता सविता दीवान शर्मा ने मंगलवार रात सवा नौ बजे अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा- उसूलों पर जहां आंच आए टकराना जरूरी है, जो जिंदा हों तो फिर जिंदा नजर आना जरूरी है। सविता दीवान ने तीन दिन पहले भी फेसबुक पर एक पोस्ट की थी। इसमें उन्होंने लिखा- अपना अस्तित्व बचाने को अपनों से लड़ना पड़ता है। जब भीष्म अधर्म के रक्षक हों तो अर्जुन बनना पड़ता है। कल का अनिवार्य कि यहां भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस पार्टी ने शर्मा बांधों को टिकट दिए हैं। यानी दोनों पार्टी के प्रत्याशी एक ही परिवार से हैं।

खंडवा में भाजपा विधायक देवेंद्र वर्मा का शक्ति प्रदर्शन

मध्य प्रदेश के खंडवा में दशहरा मिलन समारोह के नाम पर विधायक श्री देवेंद्र वर्मा ने शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके समर्थकों ने उन्हें निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया। हजारों की संख्या में एकजुट समर्थकों ने विधायक देवेंद्र वर्मा से कहा कि हम आपके साथ है, आपके साथ अन्याय हुआ है। आप तो निर्दलीय फार्म भरो, हम चुनाव जीतवाएंगे। आप ही हमारे लिए विधायक है और सदैव रहेंगे। घंटों तक समर्थकों ने नारेबाजी की। मीडिया से बातचीत में विधायक वर्मा ने कहा कि हम पार्टी से अलग नहीं है। कार्यकर्ताओं की सहमति के आधार पर ही आगे का निर्णय लेंगे। यह तो कार्यकर्ता का प्रेम है कि वो एक सामान्य निमंत्रण पर इतनी बड़ी तादाद में इकट्‌ठा हो गए। जबकि उन्हें पता है कि मेरा टिकट कट गया है। 

उज्जैन में भाजपा से नाराज डॉ अवधेश पुरी जी महाराज निर्दलीय लड़ेंगे

स्वास्तिक पीठ के पीठाधीश्वर एवं उज्जैन के क्रांतिकारी संत डॉ अवधेश पुरी जी महाराज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर करते हुए कहा है कि आगामी 28 अक्टूबर को वह अपना नामांकन निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरेंगे। संत ने आरोप लगाया कि वह लगातार भाजपा का समर्थन करते आए हैं लेकिन बीजेपी ने सिंहस्थ भूमि के अतिक्रमण महाकाल मंदिर में निशुल्क दर्शन अवैध कॉलोनी की समस्या सहित संतो के विषय पर कभी भी ध्यान ध्यान नहीं दिया। इसको लेकर संतों ने फैसला किया है कि उज्जैन उत्तर और उज्जैन दक्षिण से संत चुनावी मैदान में होंगे। संतो के मैदान में आने से उज्जैन दक्षिण से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अवधेश पुरी और उत्तर में जल्द ही एक संत का नाम प्रत्याशी के रूप में घोषित किया जाएगा।

मुरैना में कांग्रेस के झंडों की होली जुलाई

मुरैना के सुमावली विधानसभा से कुलदीप सिंह सिकरवार का टिकट कटने के बाद उसके नाराज समर्थकों ने मुरैना के वीआईपी रोड पर कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी के झंडे सामूहिक रूप से जलाए तथा कांग्रेस विरोधी नारे लगाए। बता दें कि, कांग्रेस पार्टी ने पहले सुमावली विधानसभा के मौजूदा विधायक अजब सिंह कुशवाहा को टिकट न देते हुए कुलदीप सिंह सिकरवार को टिकट दिया था। जिसे आज 25 अक्टूबर को बदल दिया गया है।

इंदौर में भाजपा प्रत्याशी महेंद्र हार्डिया का विरोध 

इंदौर-5 में विधायक महेंद्र हार्डिया का खुलकर विरोध था। पार्टी के नेताओं ने उनके टिकट का विरोध किया था। कार्यकर्ताओं ने हार्डिया के खिलाफ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को खून से पत्र तक लिखा था, जिसमें राजा कोठारी सहित अन्य शामिल थे। पूर्व पार्षद दिलीप शर्मा सहित अन्य पूर्व पार्षद हार्डिया के टिकट के खिलाफ थे। बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नानूराम कुमावत विरोधियों का चेहरा बन गए थे। इतने सबके बाद भी पार्टी ने महेंद्र हार्डिया को फिर से टिकट दे दिया है। इसके कारण विरोध और ज्यादा तेज हो गया।

बुरहानपुर में नंदकुमार सिंह के सुपुत्र निर्दलीय लड़ेंगे

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे पूर्व सांसद स्वर्गीय नंदकुमार सिंह चौहान के सुपुत्र श्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने भाजपा के खिलाफ निर्दलीय चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। बुरहानपुर सीट से हर्षवर्धन सिंह चौहान इस बार प्रबल दावेदार थे। हालांकि पार्टी ने उनकी जगह पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस को मैदान में उतारा है। इसी बात से खफा होकर वे निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। 

दशहरा मिलन के बहाने शक्ति प्रदर्शन और रायशुमारी 

पूरे मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के ऐसे नेता जो टिकट के दावेदार थे, सर्वे में पहले या दूसरे नंबर पर चल रहे थे, जिन्हें टिकट नहीं मिला। दशहरा मिलन समारोह के बहाने शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। अपने समर्थकों को बुला रहे हैं। आम जनता को बुलाया जा रहा है और सलाह मशवरा किया जा रहा है।

सागर में कांग्रेस कार्यकर्ता के विरुद्ध प्रदर्शन के दौरान हिंसा 

मध्य प्रदेश के सागर जिले की नरयावली विधानसभा सीट से सुरेंद्र चौधरी को प्रत्याशी बनाए जाने के विरोध में बुधवार को कांग्रेस नेत्री शारदा खटीक के समर्थक मकरोनिया चौराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र चौधरी का पुतला जलाने के लिए जा रहे थे। इसकी खबर मकरोनिया में चुनावी प्रचार में लगे सुरेंद्र चौधरी के समर्थक अशरफ खान सहित अन्य लोगों को लगी तो वे भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुतला दहन करने वाले कांग्रेस नेत्री शारदा खटीक के समर्थकों को समझाया लेकिन वे नहीं माने। इस दौरान देखते ही देखते बात बिगड़ी और विवाद मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर हिंसा हुई है।

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!