MPPSC NEWS - राज्य सेवा परीक्षा 2023 हेतु आवेदन की लास्ट डेट बढ़ाई - Government jobs

Bhopal Samachar

Madhya Pradesh Public Service Commission Indore 

मध्य प्रदेश शासन में राज्य प्रशासनिक सेवा एवं राज्य वन सेवा के अधिकारियों के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु वैकेंसी ओपन की गई है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। मध्य प्रदेश पीएससी ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट बढ़ा दी है। 

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग शुद्धिपत्र क्रमांक 01/31/2023-33/2023

एमपी लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा शुद्धिपत्र क्रमांक 01/31/2023-33/2023 दिनांक 10.10.2023 जारी किया गया है। इसमें राज्य सेवा परीक्षा 2023 / राज्य वन सेवा परीक्षा 2023 ऑनलाइन आवेदन अवधि में वृद्धि की सूचना दी गई है। बताया गया है कि, आयोग द्वारा मध्य प्रदेश शासन के विभिन्न विभागों के प्रशासनिक पदों की पूर्ति हेतु "राज्य सेवा परीक्षा- 2023" का विज्ञापन क्रमांक 31/2023, दिनांक 05.09.2023 एवं "राज्य वन सेवा परीक्षा- 2023" का विज्ञापन क्रमांक 33/2023, दिनांक 06.10.2023 आयोग की वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जारी किया गया है। 

चूंकि राज्य वन सेवा (लिखित एवं साक्षात्कार) परीक्षा 2023 के दूसरे चरण में शामिल होने के लिए उन्हें राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 में सम्मिलित होना एवं अर्ह होना अनिवार्य होता है। अतः उक्त विज्ञापनों (राज्य सेवा परीक्षा | 2023 एवं राज्य वन सेवा परीक्षा 2023) हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की तिथि निम्नानुसार संशोधित की जाती है :-
  • MPPSC ऑनलाइन आवेदन भरने की अवधि - 27.10.2023 से 08.11.2023 दोपहर 12:00 बजे तक।
  • त्रुटि सुधार अवधि - 29.10.2023 से 10.11.2023 दोपहर 12:00 बजे तक। 


 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!