MPPSC NEWS - राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट बढ़ाई

Bhopal Samachar

Madhya Pradesh Public Service Commission Indore 

मध्य प्रदेश शासन के लिए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2023 का आयोजन किया गया है। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर घोषित की गई थी। एमपीपीएससी की ओर से कोई सर्कुलर या शुद्धि पत्र जारी नहीं हुआ है लेकिन एमपी ऑनलाइन की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 8 नवंबर 2023 कर दी गई है। 

Government jobs - मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग शुद्धिपत्र क्रमांक 01/31/2023-33/2023

एमपी लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा शुद्धिपत्र क्रमांक 01/31/2023-33/2023 दिनांक 10.10.2023 जारी किया गया है। इसमें राज्य सेवा परीक्षा 2023 / राज्य वन सेवा परीक्षा 2023 ऑनलाइन आवेदन अवधि में वृद्धि की सूचना दी गई है। बताया गया है कि, आयोग द्वारा मध्य प्रदेश शासन के विभिन्न विभागों के प्रशासनिक पदों की पूर्ति हेतु "राज्य सेवा परीक्षा- 2023" का विज्ञापन क्रमांक 31/2023, दिनांक 05.09.2023 एवं "राज्य वन सेवा परीक्षा- 2023" का विज्ञापन क्रमांक 33/2023, दिनांक 06.10.2023 आयोग की वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जारी किया गया है। 

चूंकि राज्य वन सेवा (लिखित एवं साक्षात्कार) परीक्षा 2023 के दूसरे चरण में शामिल होने के लिए उन्हें राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 में सम्मिलित होना एवं अर्ह होना अनिवार्य होता है। अतः उक्त विज्ञापनों (राज्य सेवा परीक्षा | 2023 एवं राज्य वन सेवा परीक्षा 2023) हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की तिथि निम्नानुसार संशोधित की जाती है :-
MPPSC ऑनलाइन आवेदन भरने की अवधि - 27.10.2023 से 08.11.2023 दोपहर 12:00 बजे तक।
त्रुटि सुधार अवधि - 29.10.2023 से 10.11.2023 दोपहर 12:00 बजे तक। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!